फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   saman yojna

भवन व कॉलोनी का मानचित्र पास कराने को समन योजना 2020 शुरु

Wed, 22 Jul 2020 04:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
saman yojna
saman yojna
फिरोजाबाद। कॉलोनी व भवनों के नक्शा पास कराने के लिए विकास प्राधिकरण ने समन योजना 2020 को लागू कर दिया है। यह योजना छह माह तक संचालित की जाएगी। इसकी शुरुआत 21 जुलाई को हो गई है। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण में कई आवासीय कॉलोनियों के साथ भवन बिना मानचित्र के बन गए। साथ ही कुछ भवन और कॉलोनियां ऐसी हैं, जिनके निर्माण से पूर्व भवन स्वामी द्वारा मानचित्र तो पास करा लिया, लेकिन मानचित्र के अतिरिक्त भवन का निर्माण कर लिया।
विज्ञापन

इनका निर्माण पूर्ण रूप से अवैध है। इन अवैध निर्माणों को वैध करने के लिए शासन द्वारा समन योजना 2020 शुरू की है। योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने बिना मानचित्र के भवन या कॉलोनियों का निर्माण करा लिया है। वह लोग आर्किटेक्टद्वारा भवन अथवा कॉलोनी का नक्शा तैयार कराकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन कप्तान सिंह का कहना है कि समन योजना 2020 की समयावधि छह महीने है। योजना समाप्त होने के साथ ही विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों व भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के दौरान जो कॉलोनी और भवन बिना नक्शा के बना पाया गया, उसके स्वामी को दो गुना जुर्माना अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed