फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Samadhan Diwas: Conspiracy to cut votes echoed in front of DM in Shikohabad

समाधान दिवस: शिकोहाबाद में डीएम के सामने गूंजा वोट कटवाने का षड्यंत्र

Sat, 17 Jan 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 17 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Conspiracy to cut votes echoed in front of DM in Shikohabad
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं अन्य अधिकारी। स्रोत संवाद - फोटो : संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं अन्य अधिकारी। स्रोत संवाद
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/टूंडला/जसराना। जिले की विभिन्न तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिकोहाबाद तहसील में जिलाधिकारी रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मतदाता सूची में नाम कटवाने से लेकर अवैध कब्जे और किराएदार द्वारा मकान खाली न करने जैसी शिकायत आईं। डीएम और एसएसपी ने 51 में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन


तहसील शिकोहाबाद में ग्राम रहचटी बुढ़रई के प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने बीएलओ पर दबाव बनाकर उनकी मां, पत्नी और अन्य परिजनों के नाम मतदाता सूची से कटवा दिए हैं। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


इधर, टूंडला तहसील में एसडीएम अंकित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जसराना में एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने जनता की समस्याएं सुनीं। यहां आईं 17 शिकायतों में से 3 का निस्तारण हुआ। सिरसागंज और सदर तहसील में भी अधिकारियों ने शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed