{"_id":"601964908ebc3e26ca153f12","slug":"samadhan-divas-samadhan-divas-news-firozabad-news-up-news-firozabad-news-agr478932561","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस:97 में से मात्र सात शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस:97 में से मात्र सात शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
तहसील सदर में समाधान दिवस के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते डीएम और एसएसपी के साथ सीडीओ ,एसडीएम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। तहसील सदर में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और एसएसपी अजय कुमार ने अवैध कब्जा, भूमि विवाद के मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश अधीनस्थों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आईं कुल 97 में से महज सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया हो सका।
डीएम ने आयुष्मान कार्ड धारकों को उपचार प्रदान करने में चिकित्साधिकारियों और हॉस्पिटल्स की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम सदर बुशरा बानो, तहसीलदार ब्रह्मानंद के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
समस्याओं के समाधान के लिए भटक रहे हैं लोग
- नगला भाऊ निवासी गजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके मकान पर एक महिला द्वारा कब्जा कर लिया गया है। कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा महिला का समर्थन किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस को भी अवगत कराया जा चुका है। पहले भी समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करा चुके है। लेकिन अभी तक मकान खाली नहीं हो सका।
विज्ञापन
खेत पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया है। कब्जा मुक्त कराने के लिए पहले भी समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हो रहा। अधिकारी केवल हस्ताक्षर कर कागज को आगे बढ़ा देते है।
नरेंद्र कुमार मित्तल, हनुमानगंज निवासी
पास पट्टे की भूमि है। इसकी नापतौल कराने के लिए पिछले करीब दो साल से लगातार प्रार्थना पत्र देते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन द्वारा पट्टे की भूमि की नापतौल नहीं की गई।
पट्टीदार, अलीनगर कैंजरा निवासी
खेत को कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शायद न्याय मिल जाए। इसके लिए फिर से समाधान दिवस में न्याय की गुहार लगाने के लिए आए है।
मनोज कुमार, निवासी शिकोहाबाद के गांव झझमपुर
41 शिकायतों में तीन का हुआ निस्तारण
टूंडला। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली, पानी, अवैध कब्जों की शिकायतों का अंबार लगा रहा। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। चुल्हावली निवासी शिवलाल सिंह ने पांच माह का विद्युत बिल 49 हजार 997 रुपये भेजने की शिकायत की। जबकि उसायनी निवासी सर्वेश ने पेयजल समस्या की शिकायत दर्ज कराई।
संवाद
दो शिकायत का मौके पर समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। तहसील जसराना सभागार में अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में आईं 40 शिकायतों में से दो का निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में पहुंचे एडीएम आदित्यप्रकाश श्रीवास्तव ने अधिकारियों के रजिस्टर चेक करने के साथ ही उपस्थिति को चेक किया। वहीं पूर्व निस्तारण हो चुकी शिकायतों को जांचने के लिए शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात की। अधिकांश शिकायतकर्ताओं ने संतुष्ट न होने की बात कही। वहीं अधिकांश अधिकारियों के रजिस्टर अपूर्ण मिले। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि समाधान दिवस में न आने वाले अधिकारियों, समाधान रजिस्टर न बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी से शिकायत की जायेगी। इस मौरे ुपर एसडीएम सदानंद गुप्ता, कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
समाधान दिवस: 34 शिकायतों में से मात्र दो का हुआ निस्तारण
शिकोहाबाद। तहसील परिसर में मंगलवार को समाधान दिवस एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कुल 34 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष मामलों के निस्तारण के लिए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सात दिनों का समय दिया है। सर्वाधिक शिकायतें जमीनों पर अवैध कब्जे, बिजली और नगर पालिका से संबंधित हैं। समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार के साथ अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद

सोशल मीडिय पर वायरल हुआ प्रश्नपत्र एवं एक कागज पर लिखे उत्तर।- फोटो : FIROZABAD