फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sales of bikers on Friday more than Dhanteras

धनतेरस से ज्यादा शुक्रवार को हुई बाइकों की बिक्री

Fri, 31 Mar 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sales of bikers on Friday more than Dhanteras
बाइक शोरूमों पर शुक्रवार को भीड़ उमड़ी।
 बाइक शोरूम पर शुक्रवार को अंदर और बाहर का नजारा देखने लायक था। धनतेरस से ज्यादा भीड़ शुक्रवार को शोरूम पर नजर आई। हालांकि कई ग्राहकों को तो मायूसी हाथ लगी। दोपहर करीब 12 बजे के बाद तो जिले के सभी बाइक शोरूम पर स्टाक खत्म हो गया था।  
विज्ञापन

बीएस थ्री वाहनों की बिक्री पर सुप्र्रीम कोर्ट के एक अप्रैल से रोक लगाने के खबर से जहां जिले भर के डीलरों में हड़कंप मच गया था। वहीं डिस्काउंट आफर की घोषणा होते ही ग्राहकों की भीड़ शोरूम पर जुटना शुरू हो गई। गुरुवार शाम तक करीब दो सौ बाइकों की बिक्री चंद घंटों में हो गई थी। बाइकों की खरीद को लेकर मची आपाधापी के बीच डीलरों को अतिरिक्त बाइकों को मंगाने के लिए आर्डर भी देर रात दिए। डीलरों को उम्मीद थी कि शुक्रवार सुबह तक बाइकों की खेप आएगी तो ग्राहकों को सस्ते दामों पर बाइक उपलब्ध करा दी जाएगी।  
विज्ञापन

शुक्रवार को जैसे ही शोरूम के ताले खुले ग्राहकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। झिंदल आटोमोबाइल्स का शोरूम हो या फिर बीनव आटोमोबाइल्स अथवा टीवीएस बाइक का शोरुम। सभी पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। क्योंकि कंपनियों ने डीलरों को शुक्रवार को बाइकों की खेप नहीं भेजी थी। वहीं जो माल गुरुवार को बच गया था। सुबह सुबह शोरूम खुलते ही खत्म हो गया। दोपहर बाद जो लोग आए उन्हेें नो स्टॉक का बोर्ड लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते दामों में बाइक खरीदने पहुंचे लोगों में कुछ चेहरे ऐसे भी थे। जिनको बेटी की शादी में बाइक देनी थी तो कुछ ऐसे भी थे। जो अपने बेटे की डिमांड पूरी करने के लिए आए थे। लेकिन बाइक न होने की बात सुनकर वह मायूस तो दिखाई दिए।

बंद करने पड़ गए डीलरों को फोन
ग्राहकों की भीड़ के बीच बज रहे फोन को रिसीव करने के लिए डीलरों को फोन रिसीव करने का मौका नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में डीलरों के साथ शोरूम पर काम करने वाले कर्मचारियों को अपने फोन बंद करने पड़े।


सर्विस रोड हुए जाम
बाइकों के शोरूम सर्विस रोड पर हैं। शोरूमों पर भीड़ इतनी अधिक थी कि दोनों साइड के सर्विस रोड काफी देर तक जाम रहे। कोटला चुंगी चौराहे पर जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed