फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Saini reached Darapur crocodile, villagers tied

दारापुर रसैनी में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने बांधा

Fri, 22 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Saini reached Darapur crocodile, villagers tied
दारापुर रसैनी में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने बांधा - फोटो : अमर उजाला
थाना जसराना के ग्राम दारापुर रसैनी में तालाब से मगरमच्छ निकलकर गांव में आ गया। सड़क पर मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों ने रस्सियों को डालकर उसे दबोच लिया। मोटी रस्सी से जकड़कर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। पूरी रात रखवाली के बाद आखिरकार पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर आगरा से आई टीम उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बता दें कि नहर के समीप बसे गांव दारापुर रसैनी के बाशिंदों को आए दिन मगरमच्छ नजर आ जाते हैं। गर्मी के मौसम में तालाब का पानी कम होने पर गुरुवार रात करीब दस बजे एक मगरमच्छ तालाब से बाहर आ गया। इस दौरान खेत पर गेहूं काटने के लिए जा रहे अवधेश और विमलेश ने मगरमच्छ देखा। दो मीटर से अधिक लंबे मगरमच्छ को देखकर उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर ग्रामीण लाठी और डंडे लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मगरमच्छ की घेराबंदी कर कब्जे में करने की कोशिश की। गांव के रमेशचंद्र उर्फ पतरे पहलवान, विमल कुमार, शीलेश और अवधेश आदि ने मगरमच्छ को मोटे रस्से से पहले पीछे के पैर जकड़े और फिर दोनों ओर खींचने के बाद उसके आगे के पैर और मुंह में रस्से को फंसा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बिजली के खंभेे से बांध दिया। रसैनी निवासी जयराम यादव ने बताया पूरी रात मगरमच्छ की रखवाली की गई और सुबह जसराना के एसएचओ को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग फीरोजाबाद की टीम आई लेकिन उसे नहीं ले जा सकी। इसाके बाद आगरा से आई टीम ने मगरमच्छ के ऊपर स्प्रे डाला और उसके बेहोश होने पर वन विभाग की टीम एबुलेंस से उसे आगरा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed