{"_id":"e8eb80d5b6a98ec6a16098b426eefb3c","slug":"saguna-devi-murder-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगुना देवी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगुना देवी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 38 दिन बाद वृद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मूलरूप से सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला मुकुंद भदान निवासी सगुना देवी (50) पत्नी गोरेलाल की सात नवंबर की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका के छोटे बेटे नीत प्रताप ने अपनी भाभी सुनीता देवी उसके भाई लवकुश और जीजा राजकुमार सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने राजकुमार और सुनीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि रामगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान सैलई चौराहा से लवकुश को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए लवकुश ने बताया कि मृतका सगुनादेवी उसकी बहन सुनीता देवी के नाम जमीन नहीं कर रही थी। इसलिए उसकी हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।