{"_id":"5f1724fc8ebc3e63c62b78ea","slug":"sadak-nirmad-firozabad-news-agr451367989","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी गली के निर्माण का विरोध, क्षेत्रीय लोगों रुकवाया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी गली के निर्माण का विरोध, क्षेत्रीय लोगों रुकवाया कार्य
विज्ञापन
मोहल्ला द्वारिकापुरी में सड़क निर्माण कार्य का विरोध करते क्षेत्रीय लोग
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित मोहल्ला द्वारिकापुरी की गली नंबर तीन में हो रहे निर्माण कार्य का क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार सुबह विरोध किया। उनका कहना था कि नगर निगम द्वारा आधी गली में निर्माण कराया जा रहा है। जिससे बरसात के दिनों में दिक्कत होने के साथ ही जलभराव की समस्या खड़ी होगी। वहीं क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी बाधित होगी। जब तक पूरी गली का निर्माण नहीं होगा तब तक निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
कोटला रोड स्थित द्वारिकापुरी की गली नंबर तीन का टेंडर करीब नौ माह पूर्व नगर निगम द्वारा उठाया था। मिट्टी के खनन पर रोक लगने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था। मिट्टी मिलने के साथ ही सोमवार को ठेकेदार द्वारा गली के निर्माण के लिए कार्य शुरू कराया गया। जिसका क्षेेत्रीय लोगों ने मंगलवार सुबह विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। क्षेत्रीय निवासी सरोज राठौर, शिल्पी राठौर, वैजंती देवी, निर्मला राठौर आदि का कहना था कि नगर निगम द्वारा आधी गली का निर्माण कराया जा रहा है।
जिससे अंदर के क्षेत्र में बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या होगी। वहीं सफाई कार्य बाधित होने से क्षेत्र में गंदगी रहेगी। जब तक पूरी गली का निर्माण नगर निगम द्वारा नहीं कराया जाएगा। तब तक गली का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद जब नगर निगम के अधिकारी कोई मौके पर नहीं पहुंचे तो महिलाएं घरों को वापस चली गईं। महिलाओं के विरोध के चलते मंगलवार को काम बाधित रहा।