फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rural athletes showcase their strength in cross-country and running competitions.

Firozabad News: क्रॉस कंट्री और दौड़ प्रतियोगिताओं में ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 25 May 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 25 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rural athletes showcase their strength in cross-country and running competitions.
एथले​क्टिस खेल में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन - फोटो : एथले​क्टिस खेल में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
फिरोजाबाद। माता कमच्छा देवी धाम, नया बांस वाजिदपुर कुटुकपुर खेल मैदान पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित मल्टी स्पोर्ट्स गेम्स 2026 का उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्यामवीर, जिला कुश्ती संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार और ऑर्गेनाइजेशन सचिव रघुवंशी ने किया, जबकि प्रतियोगिता प्रबंधक रविंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सीनियर बालक वर्ग की तीन किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में छोटू प्रथम, अमन द्वितीय और रैंचो तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-12 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय व नीलम तृतीय और बालक वर्ग में आरिफ प्रथम, सचिन द्वितीय व कन्हैया तृतीय रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आकांक्षा प्रथम, अंशी द्वितीय व विधि तृतीय और बालक वर्ग में चमन विजेता, गौरव दूसरे व लकी वर्मा तीसरे स्थान पर रहे; वहीं अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में उमेश ने बाजी मारी, जबकि लकी दूसरे और विकास तीसरे स्थान पर रहे। संयोजक श्यामवीर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देकर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed