फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ruckus Shicshamitron hurt by order of the High Court

हाईकोर्ट के आदेश से आहत शिक्षामित्रों का हंगामा

Sun, 13 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 13 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ruckus Shicshamitron hurt by order of the High Court
हाईकोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्र आहत हैं। गुरुवार को दबरई स्थित बीआरसी पर शिक्षामित्रों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया। करीब 700 से ज्यादा शिक्षामित्रों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक पद से हटाए जाने के बाद रविवार को सुबह शिक्षामित्रों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। एक जुटता दिखाते हुए सभी शिक्षामित्र दबरई स्थित बीआरसी पर पहुंचे। वहां आयोजित सभा में आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीओम यादव ने कहा कि शिक्षामित्र करीब 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। सरकार ने विधिवत रूप से प्रशिक्षण दिया और नियुक्त किया है। माननीय हाईकोर्ट ने इस फैसले को किन तथ्यों पर दिया। फैसले से हजारों परिवार भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनाती दी जाएगी। शिक्षामित्रों ने सोमवार को स्कूल काली पट्टी बांधकर जाने का फैसला लिया। इस दौरान विजयपाल, प्रवेश यादव, जितेंद्र, संजय यादव, आदेश, राजेश, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र कुशवाह, ज्योति जादौन, नीलम सिंह, अनुष्का शर्मा, अजय यादव, राजेंद्र सिंह, संदीप राजपूत, साहूकार वर्मा, चंद्रकुमार वर्मा, सुभाष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जितना मिला नहीं, उतना दे दिया
सभा में दो महिला शिक्षामित्रों ने बताया कि जितना मिला नहीं था, इससे पहले समायोजन के समय अधिकारियों को दे दिया। जो रुपये लिए थे, वो उधारी के थे।

शिक्षामित्र को पड़ा माइनर अटैक
फीरोजाबाद। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद शिक्षामित्र बिलखते दिखे। सहायक अध्यापक बनने के बाद शिक्षामित्रों ने जो सपने संजोए थे वह हाईकोर्ट के फैसले के बाद उजड़ते दिखे। जिले में दो शिक्षामित्रों की हालत गंभीर हो गई। अलहदातपुर निवासी आदेश कुमार शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने थे। फैसले के बाद उन्हें माइनर अटैक पड़ गया। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। यह शिक्षामित्र वर्तमान में प्रावि खडे़रिया में तैनात हैं। वहीं, शिक्षामित्र आशीष मिश्रा डिप्रेशन में आ गए। अन्य शिक्षामित्र भी मानसिक रूप से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद में कुल शिक्षामित्र       2031
पहले चरण में समयोजित       734
दूसरे चरण में समायोजित       939
समायोजित होने का इंतजार में    358
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed