फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RTE: 1367 children were allotted schools in the second lottery

आरटीई : दूसरी लॉटरी में 1367 बच्चों को हुए स्कूल आवंटित

Tue, 09 Apr 2024 10:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Apr 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
RTE: 1367 children were allotted schools in the second lottery
फिरोजाबाद। जिले के अलग-अलग शिक्षा क्षेत्रों में सोमवार को शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम में बच्चों को निजी विद्यालयों की सीटें आवंटित कीं गईं हैं। वहीं मानक न पूरा कर पाने वाले ज्यादातर बच्चों का चयन नहीं हो पाया है। जबकि इस बार बड़े पैमाने पर बीईओ व बीएसए के सत्यापन में सही पाए गए थे।
विज्ञापन

आरटीई की दूसरी लॉटरी में 2844 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। पंजीकृत बच्चों के 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान 2844 अलाभित व दुर्बल समूह के बच्चों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया। वहीं एक से सात मार्च के बीच शिक्षाधिकारियों के माध्यम से आवेदन के सत्यापन कराए गए। इसमें 1694 आवेदन स्वीकार किए गए। जबकि 1150 आवेदन को निरस्त कर दिया। प्रवेश के तहत समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन लॉटरी कराई गई। जिसमें 1367 बच्चों को निजी विद्यालयों की सीटें आवंटित हो सकी हैं। जबकि 327 विद्यार्थी ऑनलाइन लॉटरी में बाहर हो गए।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों ने बताया कि आरटीई के तहत विद्यालयों का पंजीयन न होने से सीटें आवंटित नहीं हो सकी हैं। शत-प्रतिशत निर्धन आय वर्ग के बच्चों को लाभ नहीं मिल सका है। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि तय समय में बीईओ स्तर से बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। वहीं 18 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

पहले में 1198 बच्चों की चल रही प्रवेश प्रक्रिया
पहली लॉटरी में सभी शिक्षा क्षेत्रों से कुल 1184 बच्चे चयनित किए गए थे। बीएसए ने बताया कि निजी विद्यालयों के आवंटित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सभी बीईओ को शत-प्रतिशत दाखिले में सक्रिय भूमिका निभाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। कुछ बच्चों का प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं जल्द अन्य बच्चों का प्रवेश दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed