{"_id":"8d3e8cde3b0cf6539fb0675bfc5db51a","slug":"rss-volunteers-circulation-path-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सोमवार को नगर में पथ संचलन किया। इस अवसर पर पथ संचलन के मार्ग में अनेक स्वागत द्वार बनाए गए थे। पूरा नगर भगवा ध्वजों और झंडियों से पाट दिया गया था।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग का ओयाजन मांड़ई स्थित संत जनू बाबा महाविद्यालय में एक जून से आयोजित हैं, जो 22 जून तक चलेगा। इस दौरान सोमवार सायं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों, पदाधिकारियों और संघ शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 670 प्रशिक्षणार्थियों ने पथ संचलन में सहभागतिा की। पथ संचलन पाली इंटर कालेज से प्रारंभ होकर नगर के पालीवाल चौराहा, नारायण तिराहा, तहसील तिराहा, पक्का तालाब होते हुए कटरा बाजार पहुंचा। सबसे आगे बाइक पर स्वयंसेवक चल रहे थे। उनके पीछे घोड़ों पर सवार स्वयंसेवक भगवाध्वज लेकर चल रहे थे। इसके बाद हजारों की संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन कर रहे थे। नारायण तिराहा, पक्का तालाब पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक चंदेल, अंजना चौहान, सुमन चंदेल आदि द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन मैनपुरी तिराहा होते हुए मांड़ई स्थित संत जनू बाबा के लिए प्रस्थान कर गया। पथ संचलन में पूर्ण गणवेश में शामिल स्वयंसेवक अनुशासन पूर्ण ढंग से कतारों में कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।