फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rs 6.29 crore will be spent on CCMS and open gym.

Firozabad News: सीसीएमएस और ओपन जिम पर खर्च होंगे 6.29 करोड़ रुपये

Wed, 21 Feb 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 6.29 crore will be spent on CCMS and open gym.
फिरोजाबाद। शहर में प्रकाश व्यवस्था के लिए एकीकृत कमांड सेंटर की स्थापना एवं छह पार्कों में ओपन जिम निर्माण निर्माण की कोशिश निगम प्रशासन ने तेज कर दी है। इन दोनों कार्ययोजना की पूर्ति के लिए करीब 6.29 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से मांगी गई है।शहर के छह पार्कों में ओपन जिम निर्माण के लिए लगभग एक करोड़, सात लाख रुपये की कार्य योजना वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। इसके अतिरिक्त शहर के सभी 70 वार्डों एवं मुख्य मार्गों पर स्थापित स्ट्रीट लाइटों के प्रबंधन को एकीकृत कमांड सेंटर का निर्माण भी कराया जाएगा। एकीकृत कमांड सेंटर (सीसीएमएस) स्थापना संबंधी प्रस्ताव को निगम बोर्ड की स्वीकृति मिल गई है। निगम बोर्ड की स्वीकृति के बाद एकीकृत कमांड सेंटर स्थापना के लिए भी निगम द्वारा लगभग 5.22 करोड़ रुपये की कार्य योजना वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। निगम सूत्रों के मुताबिक वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद दोनों कार्य योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

---
इन पार्कों में बनेगा ओपन जिम
निगम द्वारा ओपन जिम निर्माण के लिए शहर के छह प्रमुख पार्कों विभवनगर, मथुरा नगर, सुहागनगर स्थित दो पार्कों के अलावा सैलई में स्थित पार्क को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

---
एकीकृत कमांड सेंटर से जुड़ जाएंगीं,7500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें-
निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में करीब 7500 स्ट्रीट लाइटें लगीं हैं। इन लाइटों को शाम के वक्त जलाने एवं बुझाने के लिए एक कार्यदायी संस्था नामित है। लेकिन अब शहर की प्रकाश व्यवस्था का आधुनिकरण होगा। आधुनिकरण के तहत निगम क्षेत्र की समूची प्रकाश व्यवस्था को एकीकृत कमांड सेंटर के जरिए नियंत्रित अथवा संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अधिकारी की बात-
सीसीएमएस और ओपन जिम निर्माण के लिए करीब 6.29 करोड़ की लागत वाली दो कार्य योजनाएं वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजीं हैं। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
आशीष शुक्ला एक्सईएन निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed