{"_id":"69386e808d0cc79524072bb4","slug":"rpf-caught-people-crossing-the-railway-track-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-162614-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक पार करने वाले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक पार करने वाले पकड़े
Wed, 10 Dec 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आरपीएफ द्वारा मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें सात लोगों पर रेलवे लाइन पार करने के अलावा सर्कुलेटिंग एरिया में अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने में कार्रवाई की गई। इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार के निर्देशन में चले अभियान में राहुल निवासी गांव पुरा वीरवल थाना चित्रहाट जिला आगरा, फरमान निवासी फारूकी गेट, रसूलपुर, सुनील कुमार निवासी विनपूरापुर, औरैया को अनधिकृत रूप से रेलवे लाइनपार करते पकड़ा। वहीं, आरिफ निवासी रामगढ़ थाना रामगढ़, अमन निवासी आसमान नगर, उमेश निवासी हिमायूंपुर टावर वाली गली थाना दक्षिण, सत्यम कुमार निवासी अंबे नगर कॉलोनी सांती रोड थाना रामगढ़ को पकड़ा गया। इनके विरुद्ध सर्कुलेटिंग एरिया में अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने पर चालान की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।