फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rohan's remand application hearing today

रोहन के रिमांड प्रार्थना पत्र पर सुनवाई आज

Sat, 03 Sep 2016 02:10 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 03 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rohan's remand application hearing today
‘आदित्य फार जस्टिस’ के लिए सक्रिय हुए सोशल ग्रुप - फोटो : Amar Ujala
आदित्य हत्याकांड:
विज्ञापन

आदित्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहन सिंघल को रिमांड पर लेने के लिए टूंडला पुलिस द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर शनिवार को न्यायालय में सुनवाई की जाएगी। इसके बाद न्यायालय यह तय करेगा कि रोहन सिंघल को रिमांड पर दिया जाए अथवा नहीं। यदि न्यायालय आरोपी को रिमांड पर देने के लिए पुलिस के प्रार्थना पत्र पर मुहर लगाता है, तो पुलिस आदित्य मित्तल के उन सामानों को बरामद करेगी, जो घटना के दौरान उसके पास थे।

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सर्कुलर रोड निवासी आदित्य हत्याकांड की जांच कर रहे कोतवाल टूंडला राजीव यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहन को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया गया था। प्रार्थना पत्र पर शनिवार को सुनवाई की जानी है। आरोपी रोहन सिंघल का रिमांड मंजूर होते ही कड़ी सुरक्षा के बीच उसको जेल से थाने लाया जाएगा। यहां उससे पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही आदित्य का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पर्स सहित अन्य सामान भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। आदित्य के पास ये सामान होने की जानकारी पीड़ित परिवारीजनों द्वारा विवेचक को दी गई थी। कोतवाल टूंडला का कहना है कि रोहन की रिवाल्वर चार पांच दिन पूर्व ही बरामद कर ली गई थी। अब केवल आदित्य के सामान को ही बरामद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed