फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   robbery Workers house at Kashmiri Gate

कश्मीरीगेट में श्रमिक के घर डाका

Sat, 12 Dec 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 12 Dec 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
robbery Workers house at Kashmiri Gate
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरीगेट निवासी श्रमिक इकबाल के घर शुक्रवार रात 15 से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। वृद्ध दंपति के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को हथियारों के बल पर कब्जे में कर लिया। उन्हें एक कमरे में बंद कर करीब डेढ़ लाख की नकदी और तीन लाख के आभूषण ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवारीजनों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कश्मीरीगेट गली नंबर 23 में इकबाल अपने दो पुत्र इसरार और इकरार के साथ निवास करते हैं। शुक्रवार रात करीब एक बजे 15-16 बदमाश गली में सीढ़ी लगाकर घर की छत पर पहुंच गए। वहां से आंगन में उतरकर उन्होंने इकबाल और उसकी पत्नी जयबुल निशा को हथियारों के बल पर कब्जे में कर लिया। उन्होंने शोरगुल का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी दी। इससे दंपति दहशत में आ गए। इसके बाद बदमाशों ने इसरार और इकबाल के कमरों के दरवाजे खुलवा लिए। सभी को हथियारों के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया। अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी और तीन लाख के आभूषण लूट लिए। बदमाश तीन घंटे तक घर में रहे। सुबह करीब चार बजे लुटेरे घर का ताला लगाकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवारीजनों ने चीखपुकार मचाई तो आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस आ गई। दरवाजे को तोड़कर परिवारीजनों को बाहर निकाला। घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घर के हर कोने से वाकिफ थे बदमाश
बदमाश घर के हर कोने से वाकिफ थे। उन्हें क्षेत्र की गलियों की भी जानकारी थी। गली में सीढ़ी लगाकर वह इकबाल के घर में घुसे। जिस कमरे में संदूक और अलमार रखी थीं उसकी भी उन्हें जानकारी थी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पहले से रैकी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस नहीं करती गश्त
इकबाल के घर पड़ी डकैती के बाद क्षेत्रीय लोगों में दहशत थी। उनका कहना था इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी है। इसके बाद भी रात के समय पुलिस क्षेत्र में गश्त करने नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed