फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   robbery,UP police,criminal

अपाचे सवार बदमाशों ने महिला के गले से दिन-दहाड़े चेन लूटी

Fri, 21 Aug 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
robbery,UP police,criminal
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के जलेसर रोड खत्ते के पास दिनदहाड़े महिला के गले से अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। बदमाश चेन लूटने के बाद क्लब चौराहे की ओर तेजी से भाग गए। महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया किसी ने उन्हें नहीं रोका। महिला से चेन लूटने की सूचना पर थानाध्यक्ष उत्तर हरवेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के लोहियानगर निवासी मंजू दुबे पत्नी हरेमुरारी दुबे शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे करीब अपने घर से पैदल-पैदल सरस्वती नगर निवासी राष्ट्र दीप के घर गमी में शामिल होने को पति के साथ जा रहीं थीं। जलेसर रोड खत्ताघर के समीप ही पहुंची थीं कि इसी दौरान विभवनगर की ओर से सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो बदमाश आए।
विज्ञापन

उन्होंने बाइक को धीमा करने के साथ ही मंजू देवी के गले से सोने की चेन को खींच लिया। बदमाशों के हाथ मारते ही महिला ने शोर मचाया। लेकिन बदमाश चेन लूटने के बाद तेजी से बाइक को क्लब चौराहे की ओर दौड़ा ले गए। महिला काफी दूर तक बाइक सवारों के पीछे दौड़ती रही, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। दिन-दहाड़े हुए चेन लूट की घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उत्तर हरवेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के बाद आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर हरवेंद्र मिश्रा ने कहा कि जलेसर रोड पर महिला से सोने की चेन छीनने की घटना हुई है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

चौराहे पर तैनात है फोर्स, पर नहीं दिया कोई ध्यान
फिरोजाबाद। जलेसर रोड पर महिला से चेन लूटने के बाद अपाचे बाइक सवार बदमाश क्लब चौराहे की ओर भागे। क्लब चौराहे पर हमेशा पुलिस फोर्स तैनात रहता है। इससे साफ है कि बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं था। पुलिस ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। इसी कारण बदमाश भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed