{"_id":"5f5fa1b38ebc3efbb16dd351","slug":"robbers-robbers-city-firozabad-crime-capital-firozabad-firozabad-news-agr459188836","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गानगर स्थित चूड़ी गोदाम में नकब लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गानगर स्थित चूड़ी गोदाम में नकब लगाकर लाखों की चोरी
विज्ञापन
थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गा नगर गली नंबर 9 में चोरी की घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के दुर्गानगर में चूड़ी के गोदाम की छत से नकब लगाकर सोने की पॉलिश सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी तब हो सकी जब गोदाम संचालक गोदाम खोलने के लिए पहुंचा।
थाना दक्षिण के घेर बोहरान निवासी मधुकर गुप्ता का थाना रसूलपुर के दुर्गानगर में डीएन बैंगिल स्टोर के नाम से चूड़ी गोदाम संचालित करते हैं। शनिवार की शाम को गोदाम को बंद करके घर आ गए थे। सोमवार को सुबह चूड़ी गोदाम को खोलने के लिए पहुंचे तो वहां सभी कुछ अव्यवस्थित दिखाई दिया।
उन्होंने घटना की जानकारी आस-पास के दुकानदारों को दी। ऊपर जाकर देखा तो झीना के बगल की दीवार कटी हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गोदाम संचालक ने बताया कि करीब पांच तोला सोने की हिल्ल की पॉलिस, गाद के साथ ही कपड़ों, बीस हजार की नकदी सहित करीब साढ़े चार लाख रुपया की चोरी हुई है।
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी होते ही भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि गोदाम में चोरी की तीसरी घटना है। एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि मामला दर्ज करके चोरों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है।