फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Robbed of four lakh disclosed, was finally picked up six crooks

चार लाख की लूट का खुलासा, छह बदमाश दबोचे

Sat, 23 Jan 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
Robbed of four lakh disclosed, was finally picked up six crooks
चार जनवरी को शिकोहाबाद में फौजी की पत्नी से हुई चार लाख रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट का खुलासा शिकोहाबाद पुलिस ने कर दिया। वारदात को अंजाम अलीगढ़, मैनपुरी और एटा के बदमाशों ने दिया था। इनको पुलिस ने शुक्रवार रात छह लुटेरों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक लाख नौ हजार रुपये और लूटी गई रिवाल्वर भी बरामद की है।
विज्ञापन

नवागत एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि चार जनवरी को नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा निवासी ओमकार सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक शिकोहाबाद से चार लाख रुपये निकाले थे। रुपयों को उन्होंने एक बैग में रखकर पत्नी को दे दिया था। बैग में उनके दामाद की लाइसेंसी रिवाल्वर थी। फौजी पत्नी को पास की दुकान पर बैठाकर दामाद के साथ किसी कार्य से चले गए। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। एसएसपी ने बताया कि जिन छह बदमाशों को पकड़ा है उनमं से रामू बहेलिया निवासी नगला केवल थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी अपने साथी श्रीचंद्र के साथ बैंक में मौजूद था। इनका साथी साथी ब्रजेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम भागीपुर थाना कोतवाली नगर एटा बैंक के बाहर खड़ा था। इसके बाद ब्रजेश ने अपने तीन साथी और बुला लिए और वारदात को अंजाम दे डाला। शुक्रवार रात को पुलिस ने सभी छह बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से एक लाख नौ हजार चार सौ रुपये, लूटी गई रिवाल्वर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


रेकी किसी ने वारदात किसी और ने
बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। बैंक में रामू और श्रीचंद्र रहे। जबकि वारदात ब्रजेश, राजकिशोर निवासी कनसान कोतवाल देहात एटा, कन्हैया शर्मा निवासी काशीरामनगर थाना अलीगंज एटा व शेरा गुप्ता निवासी शेखमीरा थाना अलीगंज एटा ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ रखते थे बैंक की पासबुक
लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश बैंक के अंदर ही शिकार की तलाश किया करते थे। पुलिस से बचने के लिए वह अपने पास बैंक की पासबुक रखा करते थे। इससे पुलिस चेकिंग के दौरान पूछताछ करते तो वह रुपये निकालने की बात कह कर बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed