फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Roadways buses became less, people gasped due to jam

Firozabad News: रोडवेज बसें पड़ीं कम, जाम से हांफे लोग

Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses became less, people gasped due to jam
फिरोजाबाद। भाई दूज के मौके पर वाहनों को लेकर मारामारी रही। परिवहन निगम की बसों की कमी यात्रियों को चलीं। जो बसें आईं वह फुल होने के कारण चढ़ने को लेकर मारामारी रही। जिलेभर में जाम के हालत रहे। टूंडला टोल टैक्स से लेकर शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। मौके का फायदा प्राइवेट वाहन स्वामियों ने उठाया। यात्रियों से मनमाना किराया वसूला गया। भाइयों के तिलक करने के लिए बहनें सुबह से ही घरों से निकल ली थीं। बुधवार सुबह 7 बजे तक सुभाष तिराहे से लेकर आसफाबाद चौराहे एवं बस स्टैंड पर बहनों की भीड़ लगी दिखाई दी। एटा, बदायूं, बरेली जाने वाली बसें सवारियां जल्दी मिल जाने के कारण समय से पहले ही रवाना हो गईं। कमोवेश यही हाल सुभाष तिराहे से गुजर रहीं बसों दिखाई दे रहा था। बस पहले से फुल होने के कारण परिवहन निगम की बसों के चालक बस अंदर लाने के बजाय सुभाष तिराहे पर सवारियों को उतारकर गंतव्य के लिए रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन

इटावा, मैनपुरी के साथ-साथ फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या कम दिखाई देने पर तत्काल प्राइवेट बस चालक बसों को लगा रहे थे। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी यात्रियों की भीड़ कैसे भी कम हो इस कारण कुछ नहीं कह रहे थे। चेतावनी दी जा रही थी कि जाम नहीं लगने पाए। आसफाबाद चौराहे के साथ-साथ मटसेना एवं फतेहाबाद रोड पर इसी तरह की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन पर दिखाई दी भारी भीड़ फिरोजाबाद। बहनों के भाईदूज पर मायके जाने के कारण बुधवार को सुबह से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। कानपुर एवं फर्रुखाबाद पैसेंजर के साथ ही साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ ही आगरा की ओर जाने वाली ट्रेनों का समय होने के कारण प्लेटफार्म यात्रियों की भीड़ से भरा दिखाई दिया। इतना ही नहीं इटावा, कानपुर एवं मैनपुरी फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन फुल दिखाई दीं। जो डिब्बे खाली थे यात्रियों की भीड़ उसी ओर दौड़ रही थी। यह आलम बुधवार को पूरे दिन ही चलता रहा। हालांकि दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में अपेक्षाकृत भीड़ कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed