फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rising temperature, power cuts are causing problems

Firozabad News: बढ़ा तापमान, बिजली कटौती कर रही परेशान

Mon, 16 Jun 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rising temperature, power cuts are causing problems
फिरोजाबाद। गर्मी का सितम अब लोगाें की परेशानी बढ़ा रहा है। तापमान बढ़ने से बुखार, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, मानसिक असंतुलन बढ़ने के केस सामने आ रहे हैं। अनिद्रा के चलते मेंटल सीजनल डिफेक्टिव डिसऑर्डर से ग्रसित मरीज मेडिकल पहुंच रहे हैं। ओपीडी में आने वाले दस मरीज में से छह मरीज इन बीमारियोें से पीड़ित हैं। इसके अलावा उल्टी, दस्त के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

संत नगर के गौरव शर्मा पिता हरिओम को लेकर मेडिकल काॅलेज आए थे। समस्या थी कि वह पूरी-पूरी रात जागते रहते हैं। इससे परेशानी हो रही है। फरिहा की रेशमा देवी को बात-बात पर गुस्सा आ रहा था। चिकित्सकों के अनुसार इसके पीछे बढ़ता तापमान अहम कारण है। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अरुशिखा सिंह का कहना है कि गर्मी के मौसम में सूर्य की किरणें सीधे लोगों के दिमाग पर पड़ती है, इससे लोग डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। मानसिक रोग विभाग में इंटर्नशिप कर रही काउंसलर गौरी राजौरिया ने बताया कि कि मरीजों में गर्मी का दुष्प्रभाव दिख रहा है।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल रहा है। अधिक तापमान और उमस की वजह से लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं, जिससे उनमें चिड़चिड़ापन, गुस्सा और तनाव जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कई मरीज अनिद्रा से परेशान हैं। वहीं कुछ डिप्रेशन जैसी स्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को ठंडा रखें, नियमित नींद लें और आवश्यकता पड़ने पर मनोवैज्ञानिक से परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन





फॉल्ट और ट्रिपिंग बढ़ा रही समस्या
बार-बार ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। जिले में हर दिन 60 से ज्यादा फॉल्ट हो रहे हैं। कई इलाकों में घंटों आपूर्ति ठप हो रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि रोज 15 से 20 ट्रांसफाॅर्मर तक जल रहे हैं। तापमान में बढ़ोतरी और लोड में अत्यधिक दबाव के चलते उपकरण जवाब दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed