फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rishiraj took charge as Municipal Commissioner

Firozabad News: ऋषिराज ने संभाला नगर आयुक्त का पदभार

Wed, 25 Sep 2024 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rishiraj took charge as Municipal Commissioner
फिरोजाबाद। नवागत नगर आयुक्त ऋषिराज ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया। उन्होंने सोमवार रात शहर का भ्रमण कर वस्तुस्थिति देखी। वह अयोध्या से स्थानांतरित होकर आए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में सफाई, पानी की आपूर्ति एवं प्रकाश व्यवस्था का मुआयना किया। अधिकारियों और पार्षदों से मुलाकात कर जानकारी ली। नगर आयुक्त ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण एवं विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं मंगलवार को मार्ग प्रकाश के लिए नामित कार्यदायी संस्था ईसीएल एवं निगम अधिकारियों के साथ दौरा स्मार्ट रोड, सदर बाजार और सर्विस रोड पर खराब लाइटों को देख अधिकारियों से सवाल किए। संवाद
विज्ञापन







सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त का किया स्वागत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ एवं स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ ने नवागत नगर आयुक्त ऋषिराज का स्वागत किया। उन्होंने नगर में 17 अक्तूबर को निकलने वाली महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की मांग की। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा समिति के संयोजक जालिम सिंह वाल्मीकि, शोभायात्रा संयोजक अशोक वाल्मीकि, महामंत्री योगेश सरन वाल्मीकि, अचार्य कृष्ण मुरारी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ममता कठेरिया, टुंडामल वाल्मीकि, बबलू गौतम, रमेश पाराशर, रजत खन्ना, पवनदीप चौहान, निसार, आदेश कुमार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed