फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Revealed robbery with bakery operator and textile trader

बेकरी संचालक व कपड़ा व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा

Thu, 15 Apr 2021 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Revealed robbery with bakery operator and textile trader
फिरोजाबाद। लूट और अपहरण की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को मटसेना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। बदमाशों से पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से लूटे गए बहीखाता (हिसाब किताब अभिलेख) सहित अन्य सामान बरामद किया है। बदमाश कपड़ा व्यापारी के बहीखाता वापस करने के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती मांग रहे थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 29 जनवरी को शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में बेकरी संचालक से हथियारों के बल पर एक लाख 50 हजार रुपये लूटे थे। 16 फरवरी को मटसेना थाना क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कपड़ा व्यापारी से नकदी लूटने के साथ बदमाश उसके बहीखाता (हिसाब किताब अभिलेख) भी लूट ले गए थे।
विज्ञापन

जिनको वापस करने के लिए बदमाश कपड़ा व्यापारी से 50 हजार रुपये की फिरौती मांग रहे थे। इसकी जानकारी कपड़ा व्यापारी ने मटसेना पुलिस को दी थी। घेराबंदी कर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश मौके से भाग गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक बाइक,आठ बहीखाते, एक डायरी, तीन तमंचा और कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल उर्फ टौंटा है गैंग का सरगना
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि राहुल उर्फ टौंटा गैंग का सरगना है। उस पर कई मुकदमें दर्ज है। दो मुकदमे नोएडा में अपहरण के दर्ज है। इस गैंग के खिलाफ करीब दो दर्जन से अधिक लूट, अपहरण के साथ अन्य धाराओं में मुकदमें दर्ज है।
इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
मटसेना पुलिस ने राहुल यादव निवासी सिकंदरपुर थाना एका, सोनू यादव निवासी इन्दरगढ थाना सिरसागंज व रिंकू यादव निवासी नगला अमर सिंह थाना जसराना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को है इनकी तलाश
फिरोजाबाद पुलिस को फरार बदमाश जितेंद्र पुत्र नत्थीलाल निवासी मोहल्ला खेड़ा थाना शिकोहाबाद व उपेंद्र पुत्र धनीराम निवासी नगला जईया थाना एका की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed