फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Respiratory patients increased with cold and cough

Firozabad News: सर्दी खांसी के साथ सांस के मरीज बढ़े

Sat, 06 Jan 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Respiratory patients increased with cold and cough
फिरोजाबाद। ठंड बढ़ते ही सर्दी-खांसी के साथ मेडिकल कॉलेज में दिल व सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। पहले की अपेक्षा दो गुना मरीज हो गए हैं। चिकित्सकों ने हृदय व सांस के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 600 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। लगातार गिरते पारे से सांस व दिल की बीमारियों के मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मौसम में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार के अनुसार सर्दी के मौसम में सांस व हृदय रोग की परेशानी वाले मरीजों की संख्या दो गुनी हो गई है। पहले औसतन 30 से 40 मरीज आते थे, अब 60 से 70 अधिक आने लगे हैं।
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि ठंड में नसें सिकुड़ने लगती हैं। सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है, क्योंकि ठंड में सांस की नली सिकुड़ने से सांस लेने में दिक्कत पैदा होती है।
विज्ञापन





ये हैं लक्षण
-एक तरफ के हाथ-पैर काम न करना।
-सांस लेने में परेशानी होना।
-बोलने में लड़खड़ाहट, सिर में तेज दर्द।
-शरीर के एक तरफ के हिस्से में कमजोरी आना।
-आधे चेहरे या एक तरफ के हाथ-पैर में कमजोरी आना।




ये बरतें सावधानी
-सिर हाथ-पैर अच्छी तरह से ढककर ही बाहर निकलें।
-हार्ट और बीपी के मरीज सुबह घर क से बाहर न निकलें।
-नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें।




वर्जन
-सर्दी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में कार्यरत फिजिशियन सभी मरीजों का उपचार कर रहे हैं। अधिकांश मरीज उपचार से स्वस्थ भी हो रहे हैं, सिर्फ गंभीर दशा में ही मरीजों को भर्ती किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed