{"_id":"64d1295cee8d8684c500e614","slug":"report-filed-in-case-of-uploading-obscene-video-on-instagram-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-2264-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Mon, 07 Aug 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने के एक मामले में पुलिस साइबर सेल ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र का एक युवक लगातार इंस्टाग्राम पर अपने स्टेट्स पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड कर रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच की। जांच में पुलिस ने पाया कि थाना नगला सिंघी के गांव नगला कदम निवासी शशिकांत इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी की जा रही है।
विज्ञापन
मामले में गृह मंत्रालय भारत सरकार के साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना नगला सिंघी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन