फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Report filed against six people including UCO Bank manager, field officer in subsidy scam

Firozabad News: सब्सिड़ी घपले में यूको बैंक प्रबंधक, फील्ड ऑफीसर समेत छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट

Wed, 10 Sep 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Report filed against six people including UCO Bank manager, field officer in subsidy scam
सांकेतिक 
- डीएम के सख्त निर्देश के बाद सहायक आयुक्त उद्योग ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

- उद्योग विभाग के सेवानिवृत लिपिक पर भी नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में हुए करीब 71 लाख रुपये की सब्सिडी घोटाले में थाना उत्तर पुलिस ने यूको बैंक प्रबंधक, फील्ड ऑफीसर, उद्योग विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक समेत छह लोगों के विरुद्ध फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा थाना पुलिस को तहरीर दी गई थी।
बीते दिनों उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिड़ी में घपले का मामला प्रकाश में आया था। योजनाबद्ध तरीके से उद्योग विभाग एवं बैंक अधिकारियों ने आपसी साठगांठ कर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर करीब 71 लाख रुपये की सब्सिड़ी गलत खातों में ट्रांसफर करा दी। पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उपायुक्त उद्योग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे। वहीं इस प्रकरण में बुधवार को सहायक आयुक्त उद्योग गणेश चंद्र ने थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी। वहीं तहरीर के आधार पर थाना उत्तर पुलिस ने यूको बैंक के तत्कालीन फील्ड ऑफिसर धीरेंद्र प्रताप सिंह, तत्कालीन शाखा प्रबंधक यूको बैंक प्रवेंद्र कुमार, बैंक के रिकवरी एजेंट सौरभ गुप्ता एवं उसके साथी दीपांशु तिवारी के अलावा उद्योग विभाग में सेवानिवृत प्रधान सहायक राजेश कुमार सक्सेना एवं एक अन्य प्राइवेट कर्मचारी राजेश कुमार के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि उद्योग विभाग के अधिकारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सब्सिड़ी घपले में मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें दो बैंक कर्मी, दो रिकवरी एजेंट अलावा उद्योग विभाग के एक सेवानिवृत लिपिक व प्राइवेट कर्मचारी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सौरभ और दीपांशु की कई बैंकों कें साठगांठ
सूत्रों के अनुसार यूको बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में सौरभ गुप्ता काम करता है। सौरभ गुप्ता अपने एक अन्य साथी दीपांशु तिवारी के साथ शहर की कई अन्य बैंक शाखाओं में पैठ बना कर विभागीय योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृत कराने के एवज में आवेदकों से मोटी रकम ऐंठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed