फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Remember the sacrifices of Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बलिदान को किया याद

Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Remember the sacrifices of Netaji Subhash Chandra Bose
सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।

विज्ञापन
 स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सुहागनगरी में धूमधाम से मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने नेताजी को याद कर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सुभाष तिराहे पर नेताजी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। समाज के लोगों ने नेताजी के बलिदान को याद किया। राष्ट्रीय महामंत्री विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, जिलामंत्री विवेक माथुर,  विशाल सक्सेना, अजय कुलश्रेष्ठ, शंभू कुलश्रेष्ठ, मनोज भटनागर, विकास सक्सेना, अजय कुलश्रेष्ठ, विजय कुलश्रेष्ठ, आलोक आदि मौजूद रहे। स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अशोक यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सुरेंद्र यादव ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर कहानियां सुनाईं। शैलेंद्र चतुर्वेदी, सुशील, राजीव कुलश्रेष्ठ, कल्पना, अर्चना, प्रियंका शुक्ला आदि उपस्थित रहे। डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिलक इंटर कालेज में भी जयंती पर कार्यक्रम हुए।

बोस की जयंती पर हुई काव्य और विचार गोष्ठी
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। भाजपा जिला कार्यकारिणी ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वरिष्ठ नेता नानकचंद्र अग्रवाल के आवास पर गोष्ठी की गई। विधायक मनीष असीजा, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, अखिलेश शर्मा, देवेश भारद्वाज, राजीव शर्मा, रामकैलाश यादव, मानवेंद्र प्रताप, राजेश चौहान, अविनाश भोला, विकास तोमर आदि रहे। वहीं, नेहरू युवा केंद्र की ओर से एनवाईसी चांदनी तिवारी के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय रहना में गोष्ठी हुई। इसमें प्रधानाध्यापिका सोनल शर्मा, डा. नवनीत शुक्ला, रुचि यादव, निकुंज शुक्ला, सुधीर शर्मा, सागर तिवारी आदि रहे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेवा समिति ने सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। डा. रामसनेहीलाल शर्मा यायावर , प्रमोद बाबू दुबे, कृष्णकुमार कनक, डा. एबी चौबे, रविदत्त शर्मा, यशपाल यश, प्रमोद बघेल आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन डा. गयाप्रसाद यादव ने किया।  समारोह में गौरव तिवारी, हिमांशु दीक्षित, दिलीप ठाकुर, अमित, श्याम पाराशर, प्रमोद राजौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed