फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Relief to former MLA's son in Rs 50 lakh cheque bounce case

Firozabad News: 50 लाख के चेक बाउंस मामले में पूर्व विधायक के पुत्र को राहत

Sat, 22 Nov 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 22 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Relief to former MLA's son in Rs 50 lakh cheque bounce case
- अपर सत्र न्यायालय ने दूसरी बार तलब करने का आदेश किया निरस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। 50 लाख के चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में सपा के पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव के पुत्र मयंक यादव को एडीजे कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को विधि विरुद्ध मानते हुए उसे निरस्त कर दिया है।


मामला जसराना के सपा के पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव के पुत्र मयंक यादव से संबंधित है। जय गिर्राजजी वर्क्स घाघऊ के प्रोपराइटर सुरेश बाबू ने वर्ष 2019 में मयंक यादव के विरुद्ध 50 लाख के चेक बाउंस का मुकदमा एसीजेएम शिकोहाबाद न्यायालय में दाखिल किया था। मयंक यादव ने सत्र न्यायालय में रिवीजन दाखिल करते हुए तर्क दिया था कि उनका यह चेक चोरी हो गया था और उसका दुरुपयोग हुआ है, जिसकी सूचना उन्होंने थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई थी। वर्ष 2022 में सत्र न्यायालय ने सुनवाई के बाद एसीजेएम न्यायालय की संपूर्ण कार्यवाही को ही निरस्त कर दिया था। पहले मुकदमा निरस्त होने के बाद सुरेश बाबू ने वर्ष 2022 में ही मयंक यादव के विरुद्ध नया मुकदमा एसीजेएम शिकोहाबाद न्यायालय में दाखिल कर दिया। न्यायालय ने इस पर फिर से मयंक यादव के विरुद्ध तलबी आदेश पारित किया। इस आदेश के विरुद्ध मयंक यादव ने सत्र न्यायालय में पुनः रिवीजन दाखिल किया। अपर सत्र न्यायालय, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 संदीप सिंह के न्यायालय में हुई। सुनवाई के बाद निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed