फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Reliance on Akshay for the third time to regain SP's old political ground

Firozabad News: सपा की पुरानी सियासी जमीन हासिल करने के लिए तीसरी बार अक्षय पर भरोसा

Wed, 31 Jan 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 31 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Reliance on Akshay for the third time to regain SP's old political ground
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अक्षय यादव को मैदान में उतारने का एलान कर दिया है। पिछले चुनाव में चाचा शिवपाल यादव भी अक्षय यादव के सामने मुकाबले में खड़े थे। सपा प्रत्याशी को इस चुनाव में भाजपा के हाथों पटखनी मिली थी। जिले में सपा के कुनबे को एकजुट करने की कवायद और पिछड़ा, मुस्लिम वर्ग के सहारे अक्षय यादव तीसरी बार चुनाव मैदान में खड़े हैं। हालांकि परिस्थितियां बदल चुकी है, जिसमें मुनाफे के तौर पर सपा के पास चाचा शिवपाल का साथ है। वहीं दूसरी ओर सपा के कुनबे में शामिल कई कद्दावर अलग राहें पकड़ चुके हैं, यह सपा के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। वर्ष 2014 में मोदी लहर में फिरोजाबाद सीट पर अक्षय यादव ने अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में सपा ने भाजपा के वर्तमान में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को करीब एक लाख 14 हजार मतों के बड़े अंतर से हराया था, लेकिन प्रदेश की 2017 में सत्ता बदलने के बाद से ही जिले के भी सियासी समीकरण बदलने शुरू हो गए। सपा के कुनबे में पड़ी फूट के कारण चाचा शिवपाल यादव ने भी भतीजे अक्षय के खिलाफ फिरोजाबाद सीट पर ताल ठोंक दी। भतीजे की टक्कर में खड़े चाचा शिवपाल को जिले के कई कद्दावर नेताओं का भी साथ मिला। परिणाम स्वरूप सपा की मजबूत पकड़ वाले फिरोजाबाद सीट से अक्षय यादव को हार का मुंह देखना पड़ा। इस चुनाव में चाचा शिवपाल ने अपनी 91 हजार वोट पाए थे।
विज्ञापन

चुनाव में सपा की फूट का पूरा फायदा भाजपा के चंद्रसेन जादौन को मिला। वह करीब 25 हजार मतों से चुनाव जीत गए। इस बार फिर अक्षय यादव को तीसरी बार सपा ने मैदान में उतारने का एलान कर दिया है। वह पिछले कुछ समय से सपा के सिपहसालारों के बीच में आ जा रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं को मना रहे हैं, उनकी नब्ज टटोल रहे हैं। कई पुराने बिछड़े लोगों को शामिल करने की जद्दोजहद भी की जा रही है।
विज्ञापन


-नेतृत्व का बहुत आभार है, उनके पिछले कार्यकाल में जो काम किए थे, जनता उसे जानती है। जेड़ाझाल योजना के साथ जनता को मीठा पानी दिलाया। फिरोजाबाद को नगर निगम का दर्जा दिलाया, तीन नगर पंचायतें बनाई। इसके साथ ही कई योजनाओं को अमलीरूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराज सिंह यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed