फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Relative raped the girl for six years on the pretext of marriage

Firozabad News: युवती को शादी का झांसा देकर रिश्तेदार करता रहा छह साल तक दुष्कर्म

Fri, 23 Jun 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Relative raped the girl for six years on the pretext of marriage
टूंडला। युवती को शादी का झांका देकर रिश्तेदार छह साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब उसकी नौकरी लग गई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने रिश्तेदार के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती टूंडला के एक मोहल्ले में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहती है। युवती का आरोप है कि छह साल पहले उसकी पहचान इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी विजयपाल जो उसके भाई की पत्नी के चचेरे भाई है से हो गई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। युवती को शादी का आश्वासन देकर विजयपाल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह नौकरी लगने पर शादी करने की बात कहते हुए कई सालों से उसके साथ संबंध बना रहा।
विज्ञापन

इसी बीच विजयपाल की शिक्षा विभाग में नौकरी लग गई। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह बहानेबाजी करते हुए इनकार करने लगा। 20 अप्रेल 2023 को विजयपाल युवती के घर आया तो उसने उससे शादी की बात की। इस पर वह उसे गाली-गलौज करने लगा तथा शादी करने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शुक्रवार को विजयपाल के विरुद्ध दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के उपरांत आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - अनिवेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed