{"_id":"6a2d5a1bbf230535e708c85e","slug":"refused-to-get-married-after-landing-a-government-job-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-177189-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सरकारी नौकरी लगने के बाद किया शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सरकारी नौकरी लगने के बाद किया शादी से इन्कार
Sat, 13 Jun 2026 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। मुस्तफाबाद रोड स्थित ग्राम विदरखा निवासी विवेक कुमार ने दो साल पहले अपनी बेटी का विवाह फरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय किया था। दोनों पक्षों के बीच 15 लाख रुपये में रिश्ता तय हुआ था। आरोप है कि शादी तय होते समय लड़के को सोने की अंगूठी, जंजीर और 21 हजार रुपये नकद दिए गए थे। इसके अलावा युवक के भाई को 5 लाख रुपये और गत 10 फरवरी को भी 5 लाख रुपये नकद दिए जा चुके थे।
विवेक का आरोप है कि 11 जून को जब वह विवाह की तैयारियों को लेकर लड़के के घर पहुंचे, तो वहां युवक के पिता ने 5 लाख रुपये और मांग लिए। जब उन्होंने आश्वासन दिया, तो दूल्हा पक्ष ने मांग बढ़ाकर सीधे 15 लाख रुपये और अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। पीड़ित ने असमर्थता जताते हुए जब पूर्व में दिए गए रुपये और आभूषण वापस मांगे, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और शादी तोड़ दी। पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद