फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ration problem

राशन वितरण में अव्यवस्थाएं रहीं हावी, कहीं ई-पॉश मशीन खराब,कहीं नेट ने दे दिया धोखा

Wed, 01 Apr 2020 05:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
ration problem
नई बस्ती स्थित राशन की दुकान पर राशन लेने के लिए लगी कतार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के दौरान बुधवार सुबह राशन की दुकानें खुलीं तो राशनकार्ड हाथ में थामे हुए बड़ी उम्मीद के साथ कार्डधारक राशन की दुकानों पर पहुंच गए, लेकिन सामाजिक दूरी बनाने के कारण घंटों तक कड़ी धूप में खडे़ लोग मजबूर हो गए। कहीं ई-पॉश मशीन ने धोखा दे दिया तो कहीं इंटरनेट की दिक्कत ने पसीने से तर-बतर कर दिया।
विज्ञापन

आगरा गेट जैन मंदिर चौड़ी वाली गली में इरफान राही की राशन की दुकान तो खुली थी। उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतार लगी थी। सुपरवाइजर मोहम्मद शाहिद मौजूद थे। इस दौरान सैनिटाइजर के साथ मशीन में तो अंगूठा लगवाया जा रहा है। इस दौरान फ्री वालों को राशन सामग्री दी जा रही थी।
विज्ञापन

नईबस्ती स्थित राशन दुकानदार कमल कुमार राशन बांटने में जुटे थे। सामाजिक दूरी को बनाए दिखे। पर्यवेक्षक के रूप में मुनीष कुमार शर्मा, सरिता सिंह मौजूद थे। मशीन में अंगूठा लगवाने के दौरान सैनिटाइजर का प्रयोग होता नहीं मिला। हाथ धुलने के लिए बाहर पानी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत कंपाउंड नई बस्ती रामनिवास शर्मा की राशन दुकान पर गली से लेकर बाहर मुख्य रास्ते तक उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतार लगी थी। राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा था। पथ विक्रेता के कार्ड होने के कारण श्याम सिंह को फ्री राशन सामग्री प्रदान की।

कोटला चुंगी चौराहा स्थित सीसीएस उत्तर की मशीन कुछ देर चलने के बाद बंद हो गई। राशन सामग्री को बांट रहे अभिषेक का कहना था कि मशीन को ठीक करने के लिए बोल दिया है। इंजीनियर के आने पर राशन सामग्री बांटी जाएगी। पर्यवेक्षक के रूप में निगम कर्मचारी प्रमोद यादव व शिक्षिका कविता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed