फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ration

नवंबर माह के फ्री राशन का सात दिसंबर तक होगा वितरण

Mon, 30 Nov 2020 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
ration
फिरोजाबाद। नवंबर माह में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत द्वितीय चक्र में नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि सात दिसंबर तक बढ़ा दी है। सात दिसंबर को प्रॉक्सी के माध्यम से वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण गरीब तबके के लोगों को माह में नि:शुल्क गेहूं एवं चावल वितरित करने का फैसला केंद्र सरकार ने लिया था। नवंबर माह 2020 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरण होना था। नवंबर माह में राशन डीलरों को गेहूं एवं चना समय से उपलब्ध नहीं हो सका। इसके कारण शासन ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन सामग्री के वितरण करने की तिथि को सात दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद अनिल कुमार दुबे ने इस तरह के आदेश सभी डीएम के साथ जिला पूर्ति अधिकारियों को जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नवंबर माह में खाद्यान्न अनुपलब्धता के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है। प्रॉक्सी के माध्यम से वितरण सात दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि कई राशन की दुकानों पर नि:शुल्क वितरित होने वाला चना समय से उठान नहीं होने के कारण नहीं बंट सका है। इसके कारण शासन की ओर से सात दिसंबर तक वितरण करने की तिथि को बढ़ाया है। क्योकि दिसंबर माह से नि:शुल्क राशन बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed