फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ration

फिरोजाबादः आटा चक्की पर पूर्ति विभाग का छापा, राशन का चावल बेचने वाला रेहड़ी चालक फरार

Wed, 24 Jun 2020 02:28 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
ration
राशन के चावल की बिक्री की सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में लोगों के जीवनयापन के लिए सरकार द्वारा दिए जा रहे चावल की कालाबाजारी की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक ने छापामार कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी पर रेहडी सहित चावल पकड लिया। चावल पकड ने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। मौका पाकर रेहडी चालक चावल उताकर फरार हो गया। चावल को थाने में रखवाया गया है।
विज्ञापन


चावल की कालाबाजारी की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक एसपी सिंह ने सब्जी मंडी के पास छापामार कार्रवाई करते हुए रेहडी चालक को चावल सहित पकड लिया। चावल पकडे जाने की सूचना पर आसपास की महिलाएं एकत्रित हो गईं और अपना चावल बताकर हंगामा करने लगी। मौके का फायदा उठाकर रेहडी चालक चावल उतारकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख लोग चले गए। पूर्ति निरीक्षक ने 13 बोरी चावलों को कब्जे में लेकर थाने में रखवा दिया है। कोतवाल अनूप कुमार भारतीय ने कहा पूर्ति निरीक्षक ने चावल पकडा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कालाबाजारी की सूचना पर चावल पकडा गया है। महिलाएं चावल को अपना बता रही थीं। राशन कार्ड न लाने पर चावल को थाने में रखवा दिया। अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हिमायूंपुर में आटा चक्की पर पूर्ति विभाग की टीम का छापा 

फिरोजाबाद थाना दक्षिण के हिमायूंपुर स्थित आटा चक्की में राशन का चावल होने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार,जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव,एआरओ सतीश कुमार ने टीम के साथ छापेमारी की। छापे के दौरान यहां चावल रखा मिला। लेकिन विभागीय अधिकारी मामले की जांच करनेकी बात कही है। 

डीएम चंद्र विजय सिंह को सूचना मिली कि थाना दक्षिण के हिमायूंपुर में स्थित आटा चक्की पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटे गए चावलों को रखा गया है। डीएसओ राजेश कुमार,जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव,क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार एवं इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह के साथ टीम ने हिमायूंपुर क्षेत्र में स्थित आटा चक्की पर छापामार कार्रवाई की।

क्षेत्रीय नागरिकों की मानें तो छापे के दौरान काफी मात्रा में चावल मिला है। लेकिन यह चावल गरीब कल्याण योजना का है या फिर अन्य किसी का इसकी जांचकरने में पूर्ति विभाग के अधिकारी कर रहे है। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि हिमायूंपुर में स्थित आटा चक्की पर छापेमारी जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के साथ जांच की गई थी। मामले की जांच जारी है। जांच पड़ताल होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed