{"_id":"60d768998ebc3e32ce7e752a","slug":"rasulpur-ramgarh-area-jcb-run-on-illegal-dumpsters-firozabad-news-agr497392411","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: नकली घी बनाने की फैक्टरी पर चली जेसीबी, पशुओं के अवशेष मिले, कारखाना किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: नकली घी बनाने की फैक्टरी पर चली जेसीबी, पशुओं के अवशेष मिले, कारखाना किया ध्वस्त
Sun, 27 Jun 2021 12:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:17 PM IST
सार
फिरोजाबाद ds थाना रामगढ़ और रसूलपुर में ताड़ो वाली बगिया, लालपुर एवं छपरिया मोहल्ले में चल रहे सात अवैध कट्टीघरों पर कार्रवाई की गई। नगर मजिस्ट्रेट ने नेतृत्व में कई थानों का फोर्स की मौजूदगी में दो कट्टी घर की दीवारों को नगर निगम की जेसीबी से गिरा दिया गया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: अवैध कट्टीघर पर पुलिस ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ और रसूलपुर में ताड़ो वाली बगिया, लालपुर एवं छपरिया मोहल्ले में चल रहे सात अवैध कट्टीघरों पर कार्रवाई की गई। नगर मजिस्ट्रेट ने नेतृत्व में कई थानों का फोर्स की मौजूदगी में दो कट्टी घर की दीवारों को नगर निगम की जेसीबी से गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर मृत पशुओं के अवशेष, पशु कटान में प्रयुक्त मशीनें के अलावा दुधारू पशुओं व गोवंश के कान में लगने वाले टैग मिले हैं। इन कट्टीघरों को बाकायदा बिजली कनेक्शन भी लगे मिले हैं।
शहर के दो थाना क्षेत्रों में चल रहे अवैध कट्टीघरों पर आखिरकार जिला प्रशासन ने कार्रवाई कर ही दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे। मिले साक्ष्यों के आधार पर कई बांउड्रीवॉल को नगर निगम की जेसीबी से तुड़वा दिया। जैसे ही जांच टीम के सदस्य अंदर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख अधिकारी दंग रह गए। दीवार के अंदर पशुओं के मांस के अलावा पशु कटान में प्रयुक्त मशीनों व औजार मौके पर पड़े मिले। जानवरों की हड्डी भी जगह-जगह पड़ीं मिलीं।
नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने बताया कि अवैध कट्टी घर संचालन व वनस्पति घी व खाद्य तेल में चर्बी मिलाने जैसे कृत्यों में शामिल कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। इन लोगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सीओ टूंडला अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी डॉ. मनोज कुमार, खादय सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाहा, नगर निगम स्वच्छता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कई सफेदपोश के नाम हुए उजागर
इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त कई संभ्रांत व प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं। निश्चित रूप से पशु वध का मामला है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस को व्यापक जांच के साथ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। गुलशन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट

पशुओं को लगने वाले टैग कर रहे गंभीर इशारा
कार्रवाई के दौरान मौके पर पशुओं के कान में लगने वाले टैग भी मिले हैं। उक्त टैग जिला में संचालित निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलों पर रखे गए पशुओं के कान में लगाया जाता है। मौके पर मौजूद अधिकारी इस बाबत बात करते नजर आए।
आखिरकार कैसे मिल गया बिजली कनेक्शन
जांच के पहुंचे अधिकारियों को मौके पर कई बाउंड्री में बिजली के कनेक्शन भी मिले हैं। सवाल है कि आखिर अवैध कट्टीघरों को बिजली कनेक्शन कैसे जारी हो गए।
बंद कारखानों की बाउंड्री में हो रहा अवैध कारोबार
प्रशासन ने जिन जगहों पर कार्रवाई की उन जगहों पर पूर्व में चूड़ी उत्पादन इकाईयां अथवा मैटेलाइजिंग प्लांट संचालित होते रहे हैं। उक्त कारखानों का पंजीकरण भी श्रम व उद्योग विभाग से वर्षों पूर्व खंडित हो चुका है। कई वर्ष कारखाने बंद हो जाने के बाद से कुछ सफेदपोश लोगों ने उक्त कारखानों की खाली बाउंड्री को कबाड़ कारोबारियों को किराए पर दे दी लेकिन वर्तमान समय में उक्त बाउंड्रियों में अब अवैध कट्टीघरों का संचालन बखूबी हो रहा है।