फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rasulpur-Nalbandan road was blocked, people were troubled

Firozabad News: रसूलपुर-नालबंदान मार्ग पर लगा जाम, परेशान रहे लोग

Sat, 10 Jan 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rasulpur-Nalbandan road was blocked, people were troubled
शनिवार की सुबह निर्माणाधीन नालबंदान-रसूलपुर मार्ग पर लगा जाम। स्रोत: क्षेत्रीय नागरिक। - फोटो : शनिवार की सुबह निर्माणाधीन नालबंदान-रसूलपुर मार्ग पर लगा जाम। स्रोत: क्षेत्रीय नागरिक।
फिरोजाबाद। सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन नालबंदान-रसूलपुर मार्ग शनिवार की सुबह काफी देर जाम से जूझता रहा। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य में धीमी गति के चलते क्षेत्रीय दुकानदार व पथ विक्रेताओं को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत नालबंदान-रसूलपुर मार्ग का नवीनीकरण कराया जा रहा है। लगभग 18.6 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मार्ग की प्रगति सुस्त है। सुस्त प्रगति के कारण नालबंदान-रसूलपुर मार्ग पर चूड़ी कांच आइटम की बिक्री करने वाले पथ विक्रेताओं के अलावा ट्रांसपोर्टर्स,परचून और हलवाई आदि खासे परेशान हैं। कारोबारी अनिल शर्मा,देवेश गुप्ता आदि के अनुसार सड़क नवीकरण को नामित संस्था द्वारा जगह-जगह पर औजार,मशीन आदि फैला दिए हैं। इस कारण वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। शनिवार की सुबह भी ऐसा ही दृश्य दिखा। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे से 11 बजे तक लगभग 300 मीटर का क्षेत्र भीषण जाम की समस्या से जूझता रहा।
विज्ञापन



सीएम ग्रिड योजना के तहत चिन्हित मार्ग नवीनीकरण का कार्य की प्रगति बढ़ाने की हिदायत कार्यदायी संस्था प्रतिनिधियों को दी है। मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। खासी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष शुक्ला, एक्सईएन निर्माण नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed