{"_id":"5e80cd258ebc3e768972fc80","slug":"rashan-card-firozabad-news-agr4359069158","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायत पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायत पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गरीबों को राशन सामग्री मुहैया कराने के लिए नए राशन कार्ड के फार्म भरवाने के नाम पर सुविधा शुल्क लिए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। लेकिन शिकायत न मिलने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कोरोना वायरस के फैल रहे संक्रमण से प्रभावित गरीब लोगों के लिए सरकार ने राशन कार्ड जारी करने का फैसला लिया है। इसके आवेदन फार्म नगर निगम, नगर पालिका एवं पंचायतों में बांटे जा रहे हैं। इन आवेदन फार्मों के नाम पर वसूली का खेल शुरू कर दिया गया है। थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला में कई लोगों ने फार्म के नाम पर पैसा वसूलने व भीड़ एकत्रित होने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई। हुंडावाला बाग क्षेत्र में राशनकार्ड के आवेदन फार्म भरवाने के नाम पर भी अवैध वसूली की शिकायत मिली है। इधर एसएचओ दक्षिण प्रमोद मलिक ने कहा कि भीड़ जमा होने की शिकायत मिल रही थी। एक व्यक्ति को लाए थे परंतु कोई कार्रवाई नहीं की है। लाइनपार क्षेत्र में इसी तरह की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
राशन वितरण के लिए मंत्री से बात
फिरोजाबाद। सदर विधायक मनीष असीजा ने राशन वितरण व्यवस्था के संबंध में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और मंडलायुक्त से बात की। विधायक ने कहा कि लोगों को इस समय सबसे अधिक जरूरत राशन सामग्री की है। राशन वितरण के लिए एक अप्रैल का समय निर्धारित किया गया है जबकि तत्काल मदद की जरूरत है। विधायक ने राशन कार्ड बनाने में तत्परता से काम करने की मांग की। जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं है वह ऑ़नलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। ंवाद
कांग्रेस ने लगाया आरोप
सिरसागंज। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा है कि सिरसागंज में एक राशन डीलर द्वारा लोगों से नए राशन कार्ड बनाने के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये लिए गए। इसकी जानकारी पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध करने पर अधिकारी नेतागिरी न करने की हिदायत देने लगे। उन्होंने कहा कि जब गरीब जनता पहले से परेशान है तो ऐसे समय अवैध वसूली करना क्या उचित है। डीएम को इस मामले में जांच करानी चाहिए।