{"_id":"582df6d04f1c1b57369005cd","slug":"ram-gopal-yadav-of-the-sp-after-the-expulsion-of-return-on-his-supporters-are-passionate","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल की वापसी पर समर्थकों ने मनाया जश्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोपाल की वापसी पर समर्थकों ने मनाया जश्न
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सपा में जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा से निष्कासन के बाद रामगोपाल यादव की पुन: वापसी पर उनके समर्थकों में जोश है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह द्वारा उन्हें दी गई पुन: बागडोर पर सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। खुशी जाहिर करने के लिए विधायक सिरसागंज हरिओम यादव के आवास पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
एमएलसी डा. दिलीप यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सुभाष तिराहे पर ढोल नगाड़े बजाए और मिठाई बांटी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख नितेश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, रघुराज सविता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रदेश में सरकार की पुन: वापसी का संकल्प लिया। इस अवसर पर राम हरी यादव, सोनू यादव, राजू, अनु यादव, संकल्प यादव, विपिन यादव, अरुण यादव, हेमा यादव, मंजू यादव, नवीन कुमार, नीतू पालीवाल आदि उपस्थित रहे। वहीं, सपा की बैठक सपा नेता सरफराज खान के आवास पर हुई। वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा रामगोपाल यादव को वापस लेने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सपा मजबूत पार्टी है और कभी नहीं टूटेगी। बैठक में सारिक खान, कल्लू भाई, जाकिर सिद्दीकी, तनवीर अख्तर, जुबैर भाई, तनवीर अतर, मुन्ना भाई आदि उपस्थित रहे। जसराना में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अंशुल विक्रम सिंह के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान टीपी सिंह, लालू यादव, अभिषेक, रघुराज सिंह, कुलदीप, दीपक एडवोकेट, देवेंद्र यादव, पवन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।