{"_id":"5d8e4edd8ebc3e016a181ef3","slug":"rally-firozabad-news-agr407821330","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी बिजली के विरोध में व्यापारियों और किसानों का पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी बिजली के विरोध में व्यापारियों और किसानों का पैदल मार्च
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास से फिरोजावाद व्यापार उद्योग मंडल द्वारा आयोजित रैली का शुभारंभ करते भारतीय किस?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। व्यापारी और किसानों ने शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार में पैदल मार्च करते हुए जुलूस निकाला। यूपी में बिजली की बढ़ी दरों का जोरदार विरोध किया। पॉलीथिन अभियान के नाम पर दुकानदारों पर की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारियों ने बैंकों से धन निकासी पर टैक्स लगाने का विरोध किया। किसानों ने व्यापारियों के साथ कई मुद्दे उठाए।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी, भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह एवं सवर्ण संगठन के कौशल किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में जिले के व्यापारी एवं किसान सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर के पास एकत्रित हुए। पैदल मार्च करते हुए व्यापारी एवं किसान नेता निकले तो भीड़ बढ़ती चली गई। जुलूस बस स्टेंड, नगर निगम, गांधी पार्क चौराहा से छिंगामल का बाग, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर पहुंचा। जुलूस इमामबाड़ा के चौराहा, नाले की पुलिया, नालबंद चौराहा, रसूलपुर होते हुए रसूलपुर थाने पर जाकर समाप्त हुआ। समापन पर सभा करके नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारी किसानों ने जीएसटी की दरें सरल हों, बिजली की बढ़ी दरें वापस हों, मंडी शुल्क पूर्णतया समाप्त हो, व्यापारियों की जान माल की सुरक्षा हो, पॉलीथीन के उत्पादन केंद्र बंद हों आदि मांगें उठाईं। बिना वजह दुकानदारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाए। सड़कों को पहले गड्ढा मुक्त करें तब चालान करें। शहरी क्षेत्र में हेलमेट की अनिवार्यता खत्म हो। शहर में दूषित पानी की आपूर्ति बंद करके सरकारी टंकियों की चेकिंग कराई जाए। बाजार में बिजली, टेलीफोन के खंबे एवं ई रिक्शा से लगने वाले जाम से निजात दिलाएं। प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी की तैनाती हो। आरक्षण जातिगत के बजाय आर्थिक आधार पर मिले।इस दौरान कैलाश उपाध्याय, मदनलाल वर्मा, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, काली चरण चतुर्वेदी, संजय गुप्ता इंपीरियल के साथ काफी संख्या में व्यापारी शामिल थे।