फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rajiv Gandhi's homage to tribute on death anniversary

पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Sun, 21 May 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 21 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi's homage to tribute on death anniversary
राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
 देश के पूर्व प्रधानमंत्री, संचार क्रांति के जनक, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने गंज चौराहा स्थित कार्यालय पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का कार्यकाल स्वर्णिम था। महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि देश को 21वीं में सदी में ले जाने के लिए उन्हाेंने सफल प्रयास किए। हाजी नसीर अहमद ने कहा कि देशवासी आज कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य संचार साधनों के लिए राजीव गांधी के ऋणी हैं। संदीप शर्मा, लाल राइन ने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष में वोटिंग का अधिकार देकर राजीव गांधी ने युवाओं की महत्ता बताई। योगेश दिवाकर ने कहा कि महिलाओं को पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तीकरण को देश में लागू किया।  सुरेशचंद्र कौशल, मिर्जा मुजफ्फर बेग, कन्हैया तिवारी, मयंक गोयल, आमिर अली, मनोज भटेले, यूसुफ खान, शैलेंद्र शर्मा, केशव पचौरी, आशीष बंसल, राजकुमार शर्मा, भूरा फारुखी, राजमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed