फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rajasthan Police raided Shikohabad and Naseerpur area

Firozabad News: राजस्थान पुलिस ने शिकोहाबाद व नसीरपुर क्षेत्र में दी दबिश

Fri, 10 Nov 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police raided Shikohabad and Naseerpur area
शिकोहाबाद। राजस्थान पुलिस ने बुधवार रात शिकोहाबाद एवं नसीरपुर थाना क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस पांच माह पूर्व मार्बल चोरी के मामले में आरोपी को रिमांड पर लेकर आई थी। आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर जाकर माल बरामद करने को लेकर पुलिस ने प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गढ़रौली निवासी राजेश कुमार उर्फ राजू ट्रक चालक था, जिसने पांच माह पूर्व ट्रक में किशनगढ़ राजस्थान से ट्रक में मार्बल का माल लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था। उसने रास्ते में ही मार्बल पत्थर के माल को विभिन्न स्थानों पर बेच दिया था। वह अन्य किसी व्यक्ति को ट्रक सौंपकर फरार हो गया था। जिसके चलते कंपनी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा राजस्थान के गांधीनगर रतनगढ़ थाना अजमेर में दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद कोर्ट से रिमांड पर लेकर आरोपी को लेकर राजस्थान की पुलिस बुधवार देर रात थाना शिकोहाबाद एवं नसीरपुर क्षेत्र में पहुंची। जहां आरोपी द्वारा बताए गए स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका था। राजस्थान से आए उपनिरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि बुधवार देररात हम आरोपी के साथ आए थे। इसको लेकर स्थानीय पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई भी की गई है। अभी कार्रवाई करते हुए माल बरामदगी का प्रयास करने में पुलिस जुटी हुई है। इससे पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अनिल कुमार सिंह एवं इंस्पेक्टर नसीरपुर प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि राजस्थान की पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर माल बरामदगी के लिए आई थी। इसके साथ संभावित स्थानों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed