फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rain became a disaster, water filled the houses in the new population, floating goods

बारिश बनी आफत,नई आबादी में मकानों में भरा पानी, तैरता रहा सामान

Wed, 28 Jul 2021 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster, water filled the houses in the new population, floating goods
रफ़रोजाबाद ! हिमायूपुर के नगला पचिया नई आबादी क्षेत्र में जलभराव की स्थिती - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। लगातार बारिश होने से नई आबादी में गलियां तालाब में तब्दील हो गईं तो घरों पानी भरने से सामान तैरता दिखाई दिया। कई क्षेत्रों में मकानों की दीवारें पलट गईं। इतनी परेशानी होने के बाद भी निगम की ओर जल निकासी को लगाईं पंपिंग मशीनों को चालू नहीं किया। निगम के रवैये को लेकर आक्रोश दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि यदि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो मकानों की नींव कमजोर होने के साथ ही मकान भी भरभरा कर गिरने से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

नगला पचिया में गिरी मकान और प्लाट की दीवार
नगला पचिया नई आबादी क्षेत्र में बारिश का पानी भरने से लोग पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। पानी की निकासी को निगम ने पंपिंग मशीन तो भेजी लेकिन दो मशीनों के बीच एक हत्था होने से दिक्कत आई। दोपहर 12 बजे तक मशीनें चालू नहीं हो सकीं। जलभराव के कारण रामप्रकाश के प्लाट और प्रमोद के मकान की दीवार मंगलवार रात गिर गई। प्रमोद मकान खाली करने को मजबूर हो गया। इसमें एक युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन

शोपीस बनी न्यू आनंद नगर में पानी निकासी की मशीन
झील की पुलिया स्थित न्यू आनंद नगर में जलभराव हो गया। मकानों की छतों से होकर लोग निकलने को मजबूर हो गए। ककरुऊ कोठी क्षेत्र में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की। न्यू आनंद नगर की गलियों से पानी की निकासी को नगर निगम ने पंपिंग मशीन पांच दिन पूर्व भेजी थी। बुधवार दोपहर एक बजे तक चालू नहीं की गई। श्रीपाल और महादेवनगर में भी पानी निकासी की नगर निगम ने कोई व्यवस्था नहीं की। महादेवनगर की पुलिया पर मशीन बंद थी। श्रीपाल कालोनी क्षेत्र में खाली प्लाट तालाब बन गए। गलियों में जलभराव ने दिक्कतें बढ़ा दी। नगर निगम के वार्ड संख्या एक जगजीवन नगर सैलई की कच्ची गलियां दलदल में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले बारिश से प्रभावित लोग...
-गलियां व मुख्य मार्ग कच्चा है। जलभराव होने से दिक्कत है। गलियों का निर्माण नहीं कराया गया। शिकायतें कई बार की गई यही गलियां बारिश में मुसीबत बन गई हैं।
शिवांक, जनजीवन नगर, सैलई
गलियों में पानी भरा है। पड़ोसियों की छत से होकर आना जाना पड़ रहा है। पानी निकालने के लिए पांच दिन से मशीन रखी है, मगर निगम का कोई कर्मचारी चालू करने ही नहीं आया।
बेबी, निवासी न्यू आनंद नगर, ककरऊ
-पूरे क्षेत्र में पानी भरा है। पानी निकलने के लिए कहीं पर कोई रास्ता नहीं है। एक प्लाट और मकान की दीवार भी गिर चुकी है, फिर भी अधिकारी पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं कर रहे हैं।
सोनू निवासी नगला पचिया संतनगर
पूरा क्षेत्र जलमग्न है। पानी की निकासी नहीं हुई तो क्षेत्र में मकान गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। नगर निगम ने भी पानी की निकासी को कोई इंतजाम नहीं किया। मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो मुसीबतें बढ़ेंगी।
उत्तर निवासी श्रीपाल कालोनी
-मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के नई आबादी बारिश के पानी से जलमग्न है, मोमिन नगर, उर्दूनगर, छपरिया मोहल्लों में घरों के भीतर तक पानी भर गया। पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया। आखिर रात्रि में कहां सोएंगे लोग।
फहीम, छपरिया, फिरोजाबाद
-जलभराव वाले इलाकों में पानी की निकासों कोमशीनों को लगाया गया है। महादेवनगर की पुलिया पर जब पानी आता है तो मशीन चालू की जाती है। न्यू आंनद नगर में मशीन रखी है। उसको उसी क्षेत्र में दूसरे स्थान पर लगाया जाना है। इसलिए दिक्कत आ रही है। नगला पचिया की मशीन चालू है।
रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल
पानी में घुसकर निकले मरीज, चिकित्सक
जिला अस्पताल में जलभराव के कारण मरीजों के साथ तीमारदारों तक को पानी से होकर निकलना पड़ा। चिकित्सक एवं स्टाफ भी पानी से होकर निकला। क्योंकि अस्पताल प्रांगण के पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इसके कारण पानी अस्पताल प्रांगण में भरता है।

सरकारी कार्यालयों में देर से पहुंचा स्टाफ
फिरोजाबाद। सरकारी कार्यालयों में बारिश का असर दिखाई दिया। बुधवार को सुबह से बारिश होने के कारण स्टाफ देरी से पहुंचा। कई लोग भीगते हुए पहुंचे। फरियादियों के नहीं आने के कारण अफसर भी देर से पहुंचे। हालांकि बारिश का क्रम दिन में चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed