फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railways runs special train from New Delhi to Howrah

Firozabad News: रेलवे ने नई दिल्ली से हावड़ा के लिए चलाई विशेष ट्रेन

Wed, 10 Dec 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Railways runs special train from New Delhi to Howrah
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
टूंडला। रेल प्रशासन सर्दियों के मौसम में नियमित ट्रेनों की लेट-लतीफी को देखते हुए लंबी दूरी की विशेष ट्रेनों का लगातार संचालन कर रहा है। विशेष ट्रेनों के चलने से रेल यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 04462 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन को नई दिल्ली से 10 दिसंबर को शाम 6:15 बजे चलाया जाएगा। यह ट्रेन गाजियाबाद जंक्शन, चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़ जंक्शन होकर देर रात 10:58 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। जो दो मिनट के ठहराव के बाद हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 04461 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन हावड़ा से 12 दिसंबर को दोपहर 01:30 बजे चलेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन बंडेल, वर्द्धमान, खाना कानपास, दुर्गापुर, आसानसोल जंक्शन, प्रधानकुटना, धनबाद जंक्शन, पारसनाथ, कोडरमा, गया जंक्शन, अनुगराहा, डेरी ऑन सोन, सासाराम, बबुआरोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, न्यू वेस्ट केबिन, वाराणसी, जंगाही जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, इटावा होकर अगले दिन दोपहर 02:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। जो दो मिनट के ठहराव के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। यह ट्रेन दोनों से एक-एक फेरा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed