{"_id":"68a4b0f3bef6f85641009475","slug":"railways-launched-new-amrit-bharat-express-will-also-have-a-halt-at-tundla-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-154541-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलवे ने चलाई नई अमृत भारत एक्सप्रेस, टूंडला में भी होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलवे ने चलाई नई अमृत भारत एक्सप्रेस, टूंडला में भी होगा ठहराव
Tue, 19 Aug 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
07, अमृत भारत एक्सप्रेसरेलवे
- सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन, 22 कोच की होगी ट्रेन, सोमवार और शुक्रवार को पहुंचेगी टूंडला
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। रेलवे ने टूंडला क्षेत्र की जनता के लिए एक और उपहार दिया है। रेल प्रशासन ने गया से दिल्ली के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाया है। इस ट्रेन का टूंडला स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। टूंडला में इस ट्रेन का ठहराव सोमवार व शुक्रवार को रहेगा। यह ट्रेन दिल्ली से सोमवार व शुक्रवार को एवं गया से रविवार व बृहस्पतिवार को चलेगी।
रेल मंत्रालय ने दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच नई ट्रेन (संख्या 13697/13698) गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन किया है। इस ट्रेन का शुभारंभ 22 अगस्त (एकतरफ) गया से किया जाएगा। वहीं नियमित रूप से 28 अगस्त से चलेगी। जो गया से शाम साढे़ चार बजे चलकर सूबेदारगंज, गोविंदपुरी होते हुए शुक्रवार सुबह 5:55 बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
वहीं दिल्ली से शुक्रवार दोपहर दो बजे चलकर शाम 4:50 बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां से गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन शनिवार को सुबह 8:55 बजे गया पहुंचेगी। रविवार को फिर से टूंडला होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होगी। सप्ताह में यह ट्रेन दो दिन चलेगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। जिनमें जनरल-11, स्लीपर-08, पैंट्री कार-01, एसएलआर/डी-02 कोच होंगे। इस ट्रेन के चलने से न सिर्फ बिहार जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा, अपित टूंडला व आसपास क्षेत्र से शिखरजी, बौद्धगया जाने वाले तीर्थयात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सहलाहकार समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने इस ट्रेन के चलते पर रेल अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।
ट्रेन के इन स्टेशनों पर होंगे स्टोपेज-
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस ट्रेन के प्रमुख स्टापेज दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और फिर गया हैं।