फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railways gifted a new train for Mata Vaishnodevi darshan.

Firozabad News: रेलवे ने माता वैष्णोदेवी दर्शन के लिए दी नई ट्रेन की सौगात

Sun, 23 Jun 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Jun 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Railways gifted a new train for Mata Vaishnodevi darshan.
रेलवे ने माता वैष्णोदेवी दर्शन के लिए दी नई ट्रेन की सौगात
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने किया जम्मू मेल का विस्तार, टूंडला-अलीगढ़ में दिया ठहराव,
संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। रेलवे बोर्ड ने माता वेष्णोदेवी मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए तोहफा दिया है। दिल्ली से माता वैष्णोदेवी कटरा तक चलने वाली ट्रेन जम्मू मेल का विस्तार सूबेदारगंज तक करते हुए टूंडला व अलीगढ़ में ठहराव दिया है। इस ट्रेन के यहां ठहराव होने से माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने वाले भक्तों को खासा लाभ मिलेगा।
रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने दिल्ली व प्रयागराज के रेलवे के महाप्रबंधकों को भेजे आदेश में अवगत कराया है कि दिल्ली से चलकर माता वैष्णोदेवी कटरा तक जाने वाली ट्रेन संख्या 14033/14034 जम्मू मेल का विस्तार करते हुए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन तक किया जा रहा है। इसके अलावा इस ट्रेन का फतेहपुर, गोविंदपुरी के अलावा टूंडला व अलीगढ़ पर कॉमर्शियल स्टोपेज दिया जा रहा है। इस ट्रेन की समय सारिणी एवं संचालन की तिथि शीघ्र जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन की स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रखे जाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। अभी तक टूंडला के रेल यात्रियों को माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए टाटा-जम्मूतवी एवं संबलपुर जम्मूतवी ट्रेनें ही थीं। इन ट्रेनों में यात्रियों को सीटें बहुत कम संख्या उपलब्ध हो पातीं थीं। इसके चलते यात्रियों को दिल्ली से ट्रेनें पकड़नी पड़तीं थीं। इस ट्रेन के संचालन से रेल यात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी। इस ट्रेन के ठहराव होने से क्षेत्रीय लोगों को खासा लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed