{"_id":"655e48cb23f4b3e0c601e4ce","slug":"railway-unions-also-got-hospitalized-patients-to-vote-in-support-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-10609-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेल यूनियनों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी समर्थन में कराया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेल यूनियनों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी समर्थन में कराया मतदान
Thu, 23 Nov 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे यूनियनों द्वारा बुधवार को भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए की जाने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मतदान कराया। रेलवे क्षेत्र के विविध स्थानों के साथ ही रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मतदान कराकर हड़ताल का समर्थन लिया। यूनियन नेताओं के मुताबिक मत पेटिकाओं को प्रयागराज कार्यालय भेजा जाएगा।
सरकार की नई पेंशन के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंगलवार को एनआरईएस व एनसीआरएमयू के पदाधिकारियों ने रेलकर्मियों से मतदान कराया था। दो दिवसीय मतदान प्रकिया बुधवार को भी जारी रही।
रेलवे की नार्थ सेंट्रल एंप्लायज संघ के अशोक वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन रेलकर्मियों का अधिकार है। इसे वापस लेने के लिए रेल यूनियन संघर्षरत है। मतदान के माध्यम से भारत सरकार को दिखाया जाएगा कि अगर सरकार नहीं मानी तो रेलकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर अपने हक को वापस लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
मतदान के दौरान संघ के जयपाल सिंह, अजय लाल, सचिन मिश्रा, सुजीत सिंह, जुगेंद्र बघेल, सोहन देव, बैजनाथ, जवाहर सिंह, सर्वेश यादव, केपी सिंह, ओमवीर, राहुल मीणा, बृजेन्द्र मीणा, नासरुद्दीन, सत्यपाल, राजेंद्र मीणा आदि मौजूद रहे।
एनसीआरएमयू मंडल अध्यक्ष बलराम ने कहा कि रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल को हां और ना में मतदान किया है। हड़ताल के पक्ष में अधिक मतदान होने पर रेलकर्मी पुरानी पेंशन बहाल न होने तक हड़ताल पर चले जाएंगे।
शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने बताया कि मत पेटिकाओं को प्रयागराज स्थित कार्यालय भेजा जाएगा। जहां उनकी मतगणना होंगी और उसके परिणाम को सरकार के सामने रखा जाएगा। सरकार का पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सकारात्मक रुख न मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर अमित पाल सिंह परमार, सरदार सिंह, सुनील कुमार, विनोद यादव, संजीव यादव, मनोज मीना, वरुण तोमर आदि उपस्थित रहे।