फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railway station park is in bad shape

Firozabad News: रेलवे स्टेशन का पार्क हुआ बदहाल

Sun, 29 Oct 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Railway station park is in bad shape
एटा। जिले में एक मात्र रेललाइन है जो कि बरहन से एटा रेलवे स्टेशन तक आती है। इस पर सवारी गाड़ी तो दो ही चलती हैं मगर मालगाड़ियां काफी आती हैं। जिसकी वजह से स्टेशन को छोड़कर बाकी आसपास का क्षेत्र व पार्क कंटीली झाड़ियों से घिरा हुआ है। पार्क में बैठने तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

शहर में रेलवे स्टेशन के सामने बना हुआ पार्क भी दयनीय स्थिति में है। जिसमें लगा हुआ फव्वारा काफी समय पहले ही खराब हो चुका है। वहीं पार्क के मुख्य द्वार पर कुछ लिखा था वो भी मिट चुका है। इसके बाद पार्क को लोगों ने वाहन खड़े करने का स्थान बना लिया है। शहर में ऑटो चलाने वाले लोग पार्क में आकर वाहन खड़ा कर लेते हैं और आराम फरमाते हैं। इतना ही नहीं मालगोदाम रोड तथा आसपास रहने वाले लोग इस पार्क में खड़े हुए लकड़ी वाले हरे पेड़-पौधों को काट कर ले जाते हैं। जिसकी वजह से पार्क में हरियाली कम हो रही है। पार्क का बाउंड्रीवॉल न होने के कारण इसमें आवारा पशु भी घूमते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन




देखरेख के अभाव में पार्क की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। जिसकी वजह से पार्क में बड़े-बड़े पेड़ों के साथ ही छोटी-छोटी और कंटीली झाड़ियां भी उग आई हैं। पार्क देखकर ऐसा लगता है जैसे कई वर्षों से इसकी साफ-सफाई ही नहीं हुई है। कुछ लोग यहां चारपाई डालकर सोते दिखाई देते हैं तो कुछ कुर्सी डालकर बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्क का बदहाली के बारे में जानकारी नहीं है, अगर किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उसका निराकरण कराया जाएगा। साथ ही पार्क का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।



अमित कुमार, रेलवे पीआरओ आगरा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed