फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raging rural corridor bridge building materials

माल कॉरीडोर पर पुलिया निर्माण से भड़के ग्रामीण

Sat, 21 Feb 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 21 Feb 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
रेलवे द्वारा लाइनपार क्षेत्र के गांव बड़ा कुंआ व नगला सोना के बीच माल कॉरीडोर लाइन के नीचे सड़क काटकर उसकी जगह छोटी पुलिया बनाए जाने से क्षेत्रीय ग्रामीण भड़क गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिया का विरोध करते हुए हंगामा काटा। इसके साथ ही रसूलाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया तथा रेलवे द्वारा लगाए बोर्ड उखाड़कर फेंक दिए।
विज्ञापन



बताते चलें कि रेलवे द्वारा माल गाड़ियों को बिना किसी बाधा के चलाने के लिए अलग से माल कॉरीडोर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए रेल लाइन बिछाई जा रही है। माल कॉरीडोर से गुजरने वाले प्रत्येक मार्ग पर जगह-जगह पुल बनाए जा रहे हैं। लाइन पार क्षेत्र के गांव नगला सोना को जाने वाले डाबर रोड को शुक्रवार सुबह रेलवे माल कॉरीडोर पर काम कर रहे कर्मचारियों ने खोद दिया था। ग्रामीणों के आवागमन को रेलवे द्वारा छोटी पुलिया बनाने की योजना थी।
विज्ञापन



पुलिया का काम शुरू होते ही क्षेत्रीय ग्रामीण भड़क गए। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिया निर्माण की जानकारी ली। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि रेलवे द्वारा 15 फीट चौड़ी व 20 फीट ऊंची पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।  ग्रामीणों ने 20 फीट चौड़ी व 30 फीट ऊंचा पुल बनाने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिया निर्माण में लगे मजदूरों को भगाने के साथ ही निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। रेलवे द्वारा लगाए गए बोर्ड उखाड़ कर फेंक दिए। हंगामे की सूचना पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह पुलिया का निर्माण नहीं होने देंगे। हंगामा करने वालों में जितेंद्र सिंह, सागर सिंह, राजू, प्रेम सिंह, विनोद कुमार, कोमल सिंह, निहाल सिंह, अजय कुमार, विवेक कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed