{"_id":"612a80db8ebc3e7a004ec6d3","slug":"pulsar-riding-miscreants-looted-bags-from-women-riding-e-rickshaw-firozabad-news-agr5054363160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा सवार महिलाओं से पल्सर सवार बदमाशों ने लूटा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा सवार महिलाओं से पल्सर सवार बदमाशों ने लूटा बैग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ई-रिक्शा सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया। बैग में करीब 25 हजार की नकदी और दो मोबाइल फोन थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। तब तक बदमाश मौके से भाग गए।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी ब्रह्मानंद की पुत्रियां सपना, रचना, शिल्पी अपनी छोटी बहन दीपिका और प्रिया के साथ ई रिक्शा द्वारा बाजार से घर लौट रही थी। रात करीब नौ बजे रिक्शा सवार पांचों बहनें कोटला रोड स्थित नाले के समीप पहुंची थी। बाइक सवार दो बदमाश ई रिक्शा में सवार सपना के कंधे पर लटका बैग लूटकर ले गए। युवतियों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। तब तक बदमाश मौके से भाग जाने में सफल हो गए।
सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह व कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित महिलाओं व युवतियों से बातचीत की और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर रात तक बदमाशों के बारे में पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लग सके। बताया जाता है कि शनिवार को सपना के बेटे कार्तिक का जन्मदिन था।
विज्ञापन
इसलिए सपना अपनी बहनों के साथ बाजार से सामान लेकर घर जा रही थी। रचना, सपना और शिल्पी रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर आई थी। कोतवाल उत्तर अनूप कुमार तिवारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।