फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pull break

सिरसा नदी के जर्जर पुल से होकर गुजर रहे है वाहन

Tue, 11 Feb 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
pull break
नारखी स्थित सिरसा नदी पर बना पुल जो जर्जर हो चुका है। - फोटो : FIROZABAD
नारखी। बछगांव और नारखी के बीच बहने वाली सिरसानदी पर बना पुल जर्जर हालत में है। यह आगरा, टूंडला, अवागढ़ व एटा जिले को जोड़ता है। स्कूली वाहन समेत हजारों गाड़ियां यहां से निकलतीं हैं। इसके निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

आगरा, टूंडला, अवागढ़ और एटा जाने के लिए नारखी और फरिहा के ग्रामीणों को इसी पुल से होकर गुजरना पड़ता है। यहां जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इस कारण इस पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ लोडिंग वाहन भी गुजरते है। इसमें जगह-जगह दरार आ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण धनश्याम सिंह, संदीप, योगेंद्र, विश्वदीप सिंह, आशीष नारायण आदि ने बताया कि यदि पुल क्षतिग्रस्त हुआ तो आवागमन के लिए समस्या हो जाएगी। फिरोजाबाद होते हुए एटा, अवागढ़, टूंडला आगरा जाना पड़ेगा। पुल की मरम्मत कराने या फिर नए पुल निर्माण के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बजट आते ही काम शुरु करा दिया जाएगा।
संजीव कुमार पुष्कर - एक्सईएन लोक निर्माण विभाग दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed