फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   public problem

बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं मोहल्ला छपरिया के बाशिंदे

Wed, 02 Dec 2020 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
public problem
लालपुर स्थित छपरिया और बिलाल नगर में सड़कों पर जलभराव और दलदल जैसी स्थिति - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नई आबादी क्षेत्र में शामिल वार्ड नंबर 63 मोहल्ला छपरिया के लोग समस्याओं के जूझ रहे हैं। यहां की गलियां जर्जर और हर ओर गंदगी की अंबार है। गलियों में हमेशा जलभराव बना रहता है। यहां पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। यहां 15 गलियों में 12 हजार से अधिक की आबादी बुनियादी सुविधाओं को तरस रही है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 63 के मोहल्ला छपरिया में शामिल मोमिननगर, पटेल रोड के साथ आसपास के क्षेत्रों की स्थिति काफी खराब है। सीवर लाइन चोक है। सड़कों पर गंदगी फैल रहती है। क्षेत्रीय लोग गंदगी और जर्जर गलियों को लेकर परेशान हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय पार्षद शहाजहां बेगम से भी कई बार समस्याओं के निस्तारण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

काफी समय से गलियों के निर्माण की मांग कर रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारी भी निरीक्षण कर चुके हैं। गलियों का निर्माण न होने से निकलने में दिक्कत होती है। आए दिन बच्चे और बुजुर्ग गिरकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैनुउद्दीन, क्षेत्रीय निवासी
सीवर लाइन चोक है। जर्जर गलियों में पानी भरा हुआ है। सीवर के पानी से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई है। सीवर की सफाई न होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।
सय्यैद आले नवी, क्षेत्रीय निवासी
क्षेत्र के विकास के लिए कई बार मांग की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगर निगम जाकर अधिकारियों से खुद मिले, लेकिन हर बार आश्वासन दिया गया। यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
मोहम्मद फहीम, क्षेत्रीय निवासी
छपिया मोहल्ले में करीब दस से 15 गलियां ऐसी हैं, जो जर्जर हो चुकी हैं। इनके निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव बनाकर दिया जा चुका है। अभी तक गलियों के निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा कोई पहल नहीं की गई।
शाहजहां बेगम, क्षेत्रीय पार्षद
नई आबादी वाले क्षेत्रों में कच्ची और जर्जर गलियों का निर्माण कराया जा रहा है। गलियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे है। छपरिया मोहल्ले में भी गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
अतुल पांडेय, एक्सईएन निर्माण विभाग
नगला पचिया में जलभराव और गंदगी, नगर निगम पहुंचीं महिलाएं
फिरोजाबाद। जलभराव और गंदगी की समस्याओं को लेकर नगला पचिया नई आबादी की दर्जनों महिलाएं बुधवार को नगर निगम पहुंचीं। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए पानी निकासी की मांग की। नगला पचिया नई आबादी निवासी गुड्डीदेवी, पार्वती, मीरा, ममता और मिथलेश के साथ अन्य महिलाओं का कहना था कि प्लाटों में काफी समय से जलभराव है।
पानी की निकासी के लिए रास्ता नहीं है। समस्या को लेकर कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं हुआ। जलभराव के कारण जहां दुर्गंध फैल रही है। वहीं बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता रहा है। यदि समस्या का निस्तारण जल्द हल नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देश पर सहायक अभियंता राजेश कुमार, क्षेत्रीय अवर अभियंता प्रवीन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के साथ ही पानी की निकासी के लिए महिलाओं को आश्वासन दिया। नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि पानी की निकासी के लिए टीम मौके पर भेजी थी। पानी की निकासी के लिए कच्चा नाला खुदवाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जलभराव न हो और लोगों को भी दिक्कत न हो। अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed